Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में भाजपा विधायक के भाई पर छह मुकदमे दर्ज

admin by admin
August 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर के पिपराइच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई के विरूद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कुल छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गत बृहस्पतिवार की रात मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट किया।

अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को लेकर भोलेंद्र के खिलाफ तीन दिनों के भीतर चार थानों में छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। बृहस्पतिवार को देर रात की गई यह पोस्ट वायरल हो गई जिसे बाद में उनके परिवार ने डिलीट कर दिया।

महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके भाई एक अरसे से उनसे अलग रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम पिछले 20-25 सालों से अलग रह रहे हैं। फिर भी, उनका मुझसे खून का रिश्ता है। मैं उनके बयान के लिए मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी से माफी मांगता हूं। इसके पीछे एक साजिश भी हो सकती है, क्योंकि कुछ लोग, जो जनता के लिए मेरे काम का विरोध करते हैं, मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह ने कहा कि भोलेंद्र पाल सिंह को शराब के नशे में उकसाया गया होगा। उन्होंने उन्हें उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘पिछले तीन दिनों में मेरे भाई के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं। मैंने इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। मैंने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति कानून तोड़ता है, उसे कानून की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’

भाजपा विधायक ने कहा कि उनके भाई परिवार में किसी की नहीं सुनते थे और इसी वजह से 25 साल पहले उन्होंने अपने भाई से नाता तोड़ लिया था। महेंद्र पाल सिंह ने कहा, ‘मेरे भाई ने पहले भी फेसबुक पर मेरा अपमान किया था।’

पुलिस अधिकारियों के अनुसार भोलेंद्र पाल सिंह के खिलाफ साइबर अपराध थाने, पिपराइच थाने, रामगढ़ ताल थाने और खोराबार थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।

Tags: योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी ने सीमा मुद्दे के उचित, पारस्परिक स्वीकार्य समाधान के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Next Post

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा भारत और चीन के बीच ‘दोस्ती’ सही विकल्प

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group