श्रीनगर, सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिस पर इस साल की शुरुआत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल होने का संदेह है।
गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान शोपियां जिले के चाकी-चोलन निवासी साकिब रियाज गनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह व्यक्ति 20 मई, 2025 को लारियार में सीआरपीएफ शिविर पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य संदिग्ध था।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध के पास से एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन और 9 एमएम की सात गोलियां बरामद की गईं।