Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ओडिशा: दुदुमा झरने की तेज धारा में बहा यूट्यूबर पांच दिन से लापता

admin by admin
August 27, 2025
in देश
0

ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर का रहने वाला 22 वर्षीय एक यूट्यूबर रील बनाते समय कोरापुट जिले के दुदुमा झरने की तेज धाराओं में बहने के बाद पांच दिन से लापता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों की एक टीम तलाश अभियान में जुटी है, लेकिन यूट्यूबर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, सागर कुंडू नामक यूट्यूबर 23 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ दुदुमा झरने पर रील बनाने गया था।

अधिकारी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर के बारे में अपने दोस्तों की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कुंडू झरने में उतर गया।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो का हवाला देते हुए कहा, ‘मचकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। कुंडू तेज धाराओं में बह गया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।

यूट्यूबर के दोस्त अभिजीत बेहरा ने कहा, ‘कुंडू मुझसे हाथ जोड़कर बचाने की गुहार लगा रहा था। उसने कैमरा और अन्य उपकरण फेंक दिए, लेकिन हम उसे बचा नहीं पाए।

सागर के पिता सार्थक कुंडू ने स्थानीय प्रशासन से उनके बेटे का पता लगाने का अनुरोध किया।

मचकुंड थाना प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) मधुसूदन भोई ने कहा कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और लामतापुट अग्निशमन सेवा के कर्मियों की एक टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

आईआईसी ने कहा, ‘हमने अब तक बैटरियों और अन्य उपकरणों से भरा एक बैग बरामद किया है, जिसे उसने (यूट्यूबर ने) बह जाने से कुछ क्षण पहले पानी में फेंक दिया था। ऊबड़-खाबड़ और पथरीले इलाके एवं लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाके में बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा है।

अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र बाग ने कहा, ‘हमने मचकुंड बांध के अधिकारियों से जलाशय के द्वार बंद करने का अनुरोध किया है। जल स्तर कम होने पर हमें तलाश अभियान में मदद मिलेगी।

दुदुमा ओडिशा के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है और ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा के पास स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

Tags: ओडिशा: दुदुमा झरने की तेज धारा
Previous Post

शाहजहांपुर: कर्ज से परेशान दंपति ने चार साल के बेटे को जहर खिलाकर आत्महत्या की

Next Post

Ganesh Chaturthi 2025 : किस समय पर करें गणेश जी की स्थापना, क्या है पूजा विधि

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

Ganesh Chaturthi 2025 : किस समय पर करें गणेश जी की स्थापना, क्या है पूजा विधि

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group