Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: कर्ज से परेशान दंपति ने चार साल के बेटे को जहर खिलाकर आत्महत्या की

admin by admin
August 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

शाहजहांपुर जिले में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर एक कारोबारी दंपति ने अपने चार साल के बेटे को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाया और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाले हथकरघा कारोबारी सचिन ग्रोवर (30), उनकी पत्नी शिवानी (28) और चार साल के बेटे फतेह के शव घर में मिले हैं। दंपति ने अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगा ली, जबकि फतेह का शव दूसरे कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दंपति ने पहले अपने चार साल के बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में फांसी लगा ली।

द्विवेदी ने बताया कि मृतक का परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है जबकि नीचे मृतक के परिजन रहते हैं। बुधवार सुबह जब परिजन ऊपर की मंजिल में गए तब उन्हें घटना का पता चला। यह घटना मंगलवार रात की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने लिखा है कि ‘‘वह बहुत परेशान है और उस पर बहुत कर्ज हो गया है। अलग-अलग लोगों से उसने कर्ज ले रखा है और उसकी आमदनी नहीं हो रही है ऐसे में वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। ऐसे बुरे वक्त में उसे किसी ने भी सहारा नहीं दिया है।’’

सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘‘मुझे परिजनों से कोई शिकायत नहीं है। सभी ने मेरा साथ दिया। हमारी कार और मकान आदि बेचकर कर्ज निपटा देना ताकि कोई यह न कह पाए कि हमारा कर्ज बाकी रह गया।’’

मृतक सचिन ग्रोवर की मां ने बताया कि सचिन ने कल शाम ही उन्हें बताया था कि उसे पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने हैं और तीन लाख रुपये का इंतजाम हो गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags: शाहजहांपुर: कर्ज से परेशान दंपति ने चार साल
Previous Post

अमेरिकी शुल्क से बंगाल के श्रम-प्रधान चमड़ा, समुद्री, इंजीनियरिंग निर्यात पर असर

Next Post

ओडिशा: दुदुमा झरने की तेज धारा में बहा यूट्यूबर पांच दिन से लापता

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
Next Post

ओडिशा: दुदुमा झरने की तेज धारा में बहा यूट्यूबर पांच दिन से लापता

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group