Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झाँसी: पूर्व प्रधान में साथियों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

admin by admin
August 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

झांसी जिले के टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंकने के मामले में पुलिस ने एक पूर्व ग्राम प्रधान और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति ने बताया कि 13 अगस्त को टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित किशोरपुरा गांव के एक खेत में स्थित कुएं से महिला के कुछ अंग दो बोरियो में बरामद किए गए थे। उन्होंने बताया कि उसका सिर और पैर गायब थे।

उन्होंने बताया कि इस वारदात के संबंध में खोजबीन के लिए पुलिस की आठ टीम गठित की गई थीं। इसके अलावा 10 अलग-अलग टीम को आसपास के गांवों में तहकीकात के लिए भेजा गया था और जांच के दौरान पता चला कि इसी इलाके के महेवा गांव की रहने वाली एक महिला रचना यादव कुछ दिन से लापता है।

मूर्ति ने बताया कि जांच में यह भी मालूम हुआ कि, महेवा निवासी पूर्व प्रधान संजय पटेल का रचना से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था और वह पिछले कुछ समय से पटेल पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी लेकिन पटेल उससे शादी करना नहीं चाहता था इसीलिए उसने अपने भतीजे संदीप और एक अन्य सहयोगी प्रदीप अहिरवार के साथ मिलकर महिला की हत्या करने का षड्यंत्र रचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संजय पटेल और संदीप को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गयी। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नौ-10 अगस्त की रात उन्होंने रचना को घूमने जाने के बहाने कार में बैठाया एवं गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर फरसे से उसके शरीर के टुकड़े किए।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के अनुसार, उन्होंने महिला के सिर एवं पैर एक बोरी में भरकर पास में स्थित रेवन नदी में फेंक दिये और दो बोरियों में शरीर के दो टुकड़े एवं दोनों हाथ किशोरपुरा गांव में स्थित कुएं में फेंक दिएये। पुलिस ने रेवन नदी से भी महिला के अंग बरामद किए हैं।

मूर्ति ने बताया कि तीसरे फरार आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Tags: झाँसी: पूर्व प्रधान में साथियों के साथ
Previous Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव में धांधली के आरोपों पर सपा प्रमुख को दिया जवाब

Next Post

दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी सौगात, 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी

Related Posts

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
Next Post

दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी सौगात, 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी

Recent Posts

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group