Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव में धांधली के आरोपों पर सपा प्रमुख को दिया जवाब

admin by admin
August 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, कासगंज, बाराबंकी और जौनपुर के जिलाधिकारियों के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ यूपी) कार्यालय ने भी चुनाव में धांधली के आरोप लगाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को जवाब दिया है।

सीईओ कार्यालय ने सपा प्रमुख द्वारा ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर एक किशोर द्वारा अलग-अलग मौकों पर वोट डाले जाने पर उठाये गये सवाल को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया दी है।

कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई पोस्ट में कहा कि पूरे चुनाव में अपनी तरह के इस एकमात्र प्रकरण में आयोग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बरते जाने के आरोप में मतदेय स्थल पर तैनात सभी मतदान अधिकारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी थी। साथ ही मतदेय स्थल पर 25 मई को पुनर्मतदान भी कराया गया था।

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 17 अगस्त को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक वीडियो टैग करते हुए कहा था, ‘‘निर्वाचन आयोग को चुनौती देता एक भाजपाई का यह वीडियो चुनावी धांधली करने वालों द्वारा दिया गया एक जीता जागता हलफनामा है, मुख्य निर्वाचन आयुक्त इसका जवाब तो दे।”

उस वीडियो में एक किशोर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में वोट डाल रहा है और उसकी वीडियो भी बना रहा है। वीडियो में वह अलग-अलग मौकों पर कुल आठ बार वोट डालता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस पर अपनी विस्तृत पोस्ट में कहा, ‘‘संदर्भित वीडियो लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के 40-फर्रूखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित 103-अलीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (जनपद एटा) के मतदेय स्थल संख्या 343-प्राथमिक पाठशाला खिरिया पमारान में 13 मई 2024 को हुए मतदान का है। यह वीडियो पहली बार 19 मई 2024 को सोशल मीडिया के जरिये संज्ञान में आने पर उसी दिन मामले की प्राथमिक जांच की गई थी।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चला था कि वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से कम थी एवं उसका स्वंय का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं था। इस किशोर ने वृद्ध तथा अशक्त मतदाताओं का सहयोगी बनकर अलग-अलग समय पर कई बार मतदेय स्थल में प्रवेश किया और सहयोगी के रूप में उन मतदाताओं का वोट डाला था। किशोर ने वीडियो इस प्रकार बनाया और उसे एडिट किया जिससे कि वीडियो में अलग-अलग समय वोट डालते हुए वह अकेला ही नजर आता है।’’

पोस्ट में सीईओ (उत्तर प्रदेश) ने कहा, ‘‘उल्लेखनीय है कि चुनाव संबंधी नियमों के तहत यह प्रावधान है कि अगर कोई मतदाता किसी अशक्तता अथवा अधिक आयु के चलते स्वयं मतदान करने में असमर्थ है तो वह मतदान करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक सहयोगी की सहायता ले सकता है, लेकिन शर्त यह है कि कोई व्यक्ति एक से अधिक मतदाताओं का सहयोगी नहीं बन सकता है और सहयोगी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है। प्राथमिक जांच से यह पता चला कि मतदेय स्थल पर मतदान संबंधी नियमों का उल्लंघन किया गया एवं मतदेय स्थल पर तैनात मतदान कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ”प्राथमिक जांच के उपरांत उसी दिन 19 मई 2024 को थाना नयागांव, जनपद-एटा पर प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 46/2024, दर्ज करा दी गयी थी। मतदान प्रक्रिया में लापरवाही किये जाने के आरोप में मतदेय स्थल पर तैनात सभी मतदान अधिकारियों को निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी थी। मतदेय स्थल पर दिनांक 25 मई को पुनर्मतदान भी करा दिया गया था।”

पोस्ट में दावा किया गया कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 में इस प्रकार का यह एकमात्र प्रकरण था और इसे पूरी गंभीरता से लेते हुए मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई थी।

इससे पहले, बुधवार को कासगंज, बाराबंकी और जौनपुर के जिलाधिकारियों ने भी चुनाव में धांधली के आरोप लगाने पर यादव को जवाब दिया था। तीनों ने 2022 के चुनावों के दौरान मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने के यादव के आरोपों का सार्वजनिक रूप से खंडन किया था।

जिलाधिकारियों ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग कहा था कि नियमों के अनुसार नाम हटाए गए थे और कुछ मामलों में नाम अब भी मतदाता सूची में मौजूद हैं।

Tags: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव
Previous Post

अमेठी में युवक का शव नाले से हुआ बरामद

Next Post

झाँसी: पूर्व प्रधान में साथियों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
Next Post

झाँसी: पूर्व प्रधान में साथियों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group