गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थी की स्कूल के अंदर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए दो अन्य छात्र घायल हो गये। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृत छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विद्यालय की प्राचार्य अर्चना तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हत्या के आरोपी छात्र के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।


