Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एथनॉल के पानी के संपर्क से होती है समस्या, पेट्रोल पंप पर भूमिगत टैंक पूरी तरह सील हों

admin by admin
August 17, 2025
in Featured, देश
0

नयी दिल्ली, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में ‘माइलेज’ और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा के बीच क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि इस ईंधन के जल में घुलनशील होने की विशेषता के कारण गाड़ियों में दिक्कतें आ सकती हैं। इससे निपटने के लिए अन्य बातों के अलावा पेट्रोल पंप पर स्थित भूमिगत ईंधन टैंक को पूरी तरह से सील करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई वाहन मालिकों ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर गाड़ियों को हो रहे नुकसान के बारे में लिखा है। बड़ी संख्या में आये ऐसे पोस्ट में कुछ लोगों ने कहा है कि इसके इस्तेमाल से वाहन के माइलेज में करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि कुछ लोगों ने इससे ई-10 वाहनों में रबड़, धातु कलपुर्जों के जल्द खराब होने की आशंका जताई है।

हालंकि पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए पिछले सप्ताह बयान में कहा कि गन्ना या मक्का से निकाले गए 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदूषण कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि एथनॉल ईंधन का एक अच्छा विकल्प है लेकिन पानी में घुलनशील होने की इसकी विशेषता के कारण गाड़ियों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जितने भी हमारे पेट्रोल पंप हैं, उनमें सब में अंडरग्रांउड टैंक हैं। टैंक में पानी नहीं जाए, उसके लिए उसे बेहतर तरीके से सील करना जरूरी है। पेट्रोल और डीजल टैंक में पानी जाने पर वह नीचे चला जाता है। एथनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल में जितना एथनॉल है, अगर उसमें पानी आता है तो वह भी पानी बन जाता है। और अगर यह ईंधन गाड़ियों में जाएगा तो समस्याएं हो सकती है।

वाहन बनाने वाली कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लि. ने कहा कि एथनॉल की जो विशेषताएं हैं, उसको देखते हुए, ई-20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) के उपयोग से ‘फ्यूल इकनॉमी’ यानी माइलेज में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है। परीक्षण एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है।

इस बारे में वाहन कंपनियों के निकाय सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

पेट्रोल के मुकाबले एथनॉल के सस्ता होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में बंसल ने कहा, ‘‘कुछ वाहन मालिक एथनॉल मिश्रित पेट्रोल नहीं लेना चाहते। इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए। हम बिना एथनॉल वाला पेट्रोल थोड़ा महंगा बेच सकते हैं और ई-20 ईंधन को कुछ सस्ता बेच सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एथनॉल का समर्थन करता हूं। मैं एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों को कितना नुकसान होगा, इस बारे में तकनीकी रूप से कुछ नहीं कह सकता और हमारे पास गाड़ियों में समस्या की बात भी नहीं आई है। लेकिन अपने अनुभव से यह कह सकता हूं, एथनॉल के नमी और पानी के संपर्क में आने से समस्या है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमने पेट्रोलियम कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के समक्ष पेट्रोल पंप पर बने टैंक को पूरी तरह से सील करने की मांग की है और इस पर काम भी हो रहा है। अभी पांच से सात प्रतिशत पेट्रोल पंप पर संभवत: काम बचा है। पेट्रोलियम कंपनियां इस पर काम कर रही हैं लेकिन इस पर निरंतर ध्यान देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि एथनॉल ‘हाइग्रोस्कोपिक’ होता है। यानी यह नमी या पानी को सोख सकता है। अगर एथनॉल-मिश्रित ईंधन पानी के संपर्क में आता है, तो ये पूरी तरह से मिल जाते हैं। अगर इंजन में पानी चला जाए, तो वाहन में माइलेज समेत अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पीटीआई-भाषा के सवाल के जवाब में अपने बयान में कहा ‘‘एथनॉल मिश्रित पेट्रोल का उपयोग भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका कारण एथनॉल-ईंधन पर्यावरण अनुकूल है और ऊर्जा आत्मनिर्भरता में योगदान देता है, किसानों की आय में वृद्धि करता है और उत्सर्जन को कम करने में मददगार है।

कंपनी ने कहा, ‘‘एथनॉल की ऊर्जा विशेषताओं को देखते हुए, ई20 के साथ ‘फ्यूल इकनॉमी’ (माइलेज) में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है। परीक्षण एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हम देश में स्वच्छ और स्वदेशी ऊर्जा विकल्पों की ओर बदलाव का समर्थन करते हुए ऐसे परिवहन समाधान प्रदान करते रहेंगे जो पर्यावरण अनुकूल और ग्राहक-केंद्रित दोनों हों।

Tags: एथनॉल के पानी के संपर्क से होती है समस्या
Previous Post

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में घायल एक बदमाश सहित तीन अन्य गिरफ्तार

Next Post

वाहन पर जीएसटी दर में प्रस्तावित बदलाव से वर्गीकरण विवाद होंगे समाप्त

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

वाहन पर जीएसटी दर में प्रस्तावित बदलाव से वर्गीकरण विवाद होंगे समाप्त

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group