बलिया जिले में एक दुकानदार ने टॉफी का लालच देकर दो बच्चों से कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार उसने बच्चों को धमकाते हुए कहा कि वे इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। घटना के बाद बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एक बच्चे की मां की तहरीर पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चों को जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


