अयोध्या, ब्लॉक मवई स्थित बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति ढेमा द्वारा 400 बोरी यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद वितरण की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर में मौजूद रहे।
समिति सचिव व मवई कृषि वितरण केंद्र प्रभारी की देखरेख में खाद वितरण कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
समिति के सचिव हृदय राम यादव एवं ब्लॉक मवई कृषि वितरण केंद्र के प्रभारी उमा शंकर वर्मा की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से किसानों को खाद वितरण की गई। व्यवस्था बनाए रखने हेतु टोकन प्रणाली लागू की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
धान की फसल में यूरिया की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए समय पर खाद मिलना किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। किसानों ने शासन, प्रशासन एवं सहकारी समिति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यदि इसी तरह समय पर खाद मिलती रही तो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।
समिति सचिव ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए शीघ्र ही एक और खेप मंगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे शेष किसानों को भी समय से खाद मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि थाना मवई से हल्का एस आई अपने हमराही के साथ मौके पर मौजूद रहे।


