Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश सरकार ने असुरक्षित स्कूल भवनों को ध्वस्त करने का दिया आदेश

admin by admin
August 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों में जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सक्रिय हो गया है।

बयान में कहा गया है कि राज्य के जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे जर्जर भवनों की तत्काल पहचान करें, उनका सत्यापन करके ध्वस्त करें और छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह निर्णय स्कूल परिसरों में असुरक्षित इमारतों के बारे में हाल ही में हुए खुलासों के बाद लिया गया है। इन भवनों से छात्रों के जीवन को खतरा था और विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी ढांचे के ढहने या किसी दुर्घटना की सूचना मिलती है, तो संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, असुरक्षित भवनों की तत्काल पहचान की जा रही है और ऐसे भवनों की सूची सत्यापन व मूल्यांकन के लिए तकनीकी समिति को सौंपी जाएगी।

बयान के अनुसार जिला अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो। बयान के अनुसार तकनीकी समिति द्वारा असुरक्षित घोषित किए गए भवनों में किसी भी शैक्षणिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षित कक्षाओं, स्कूल भवनों, पंचायत भवनों या ग्राम सचिवालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था की जानी चाहिए।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी असुरक्षित संरचना को तत्काल ध्वस्त नहीं किया जा सकता, तो उसके चारों ओर ‘अनुपयोगी’ या ‘प्रवेश निषिद्ध’ जैसी चेतावनियां अंकित की जानी चाहिए।

बयान में कहा गया है कि इन इमारतों को पूरी तरह से चिनाई करके सील किया जाना चाहिए ताकि छात्रों को वहां पहुंचने से रोका जा सके।

बयान में कहा गया है कि छतों पर जलभराव, मलबा और पत्ते जमा होने से पानी की निकासी रुकती और इमारतों को नुकसान पहुंचता है, इसलिए, स्थानीय निकायों जैसे नगरपालिका या ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्कूलों की छतों की नियमित सफाई और जल निकासी सुनिश्चित की जाए।

भवन निर्माण मामलों के विशेषज्ञ श्यामकिशोर तिवारी ने एक बयान में कहा कि कई स्कूलों में अब भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त संरचनाएं हैं, जो छात्रों व शिक्षकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।

तिवारी ने कहा, ‘ प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे, लेकिन हाल ही में अखबारों में प्रकाशित तस्वीरों ने विभाग की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाई है। इसलिए अब समयबद्ध, प्रभावी और ठोस कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा, ‘बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्कूल परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिषदीय स्कूलों में लोगों का विश्वास बहाल करना है।

Tags: उत्तर प्रदेश सरकार ने असुरक्षित स्कूल भवनों
Previous Post

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़, कई लोग लापता

Next Post

कुछ कपड़े धोने पर सिकुड़ क्यों जाते हैं? जानिए, उन्हें सिकुड़ने से कैसे रोके

Related Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
Next Post

कुछ कपड़े धोने पर सिकुड़ क्यों जाते हैं? जानिए, उन्हें सिकुड़ने से कैसे रोके

Recent Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group