Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, लखनऊ: एक किमी से ज्यादा दूरी वाले और 50 से ज्यादा विद्यार्थियों वाले स्कूलों का नहीं होगा विलय

admin by admin
July 31, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के ‘आवश्यकतानुसार’ मर्जर (विलय) को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रक्रिया से शिक्षकों का एक भी पद समाप्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि छात्र—छात्राओं को स्कूल आने—जाने में परेशानी होने पर 50 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का भी विलय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर छात्र—शिक्षक अनुपात को बनाये रखने के लिये नये शिक्षकों की नियुक्तियां भी की जाएंगी।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्कूलों के मर्जर का निर्णय छात्रों के हित के लिए है। पिछले दिनों इस तरह की बातें हुईं कि सरकार कुछ स्कूलों को बंद करने जा रही है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सभी एक लाख 32 हजार 886 परिषदीय विद्यालय पूर्ण रूप से अभी संचालित रहेंगे।

उन्होंने कहा, ”इन सभी विद्यालयों का यूडाइस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) कोड है। जो विद्यालय मर्ज किए गए हैं, अगर बच्चों को कहीं पर असुविधा हो रही है तो इसके सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उन सभी विद्यालयों को वापस अलग-अलग कर दिया जाये।’

उन्होंने कहा, ‘‘एक किलोमीटर से अधिक की दूरी या फिर वहां की भौगोलिक कोई भी परिस्थिति उत्पन्न होती है, जहां बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है, ऐसे में अगर हम वहां कम छात्रों का विद्यालय चला रहे हैं तो वह विद्यालय ही चलता रहेगा।

सिंह ने कहा, ”आने वाले एक सप्ताह में स्कूलों के विलय का काम पूरा कर लिया जाएगा।

मंत्री ने मर्जर के बाद शिक्षकों के पदों को समाप्त किये जाने की अटकलों को गलत बताते हुए कहा, ”पिछले दिनों कुछ ऐसी भी जानकारियां सुनने को मिली कि शिक्षकों के पदों को समाप्त किया जाएगा, तो मैं यह बताना चाहता हूं कि शिक्षकों का एक भी पद समाप्त नहीं किया जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘‘जितने पद स्वीकृत हैं उन पदों पर जो व्यवस्था पहले से चलती आ रही है वह चलती रहेगी। प्रधानाध्यापकों के पद भी समाप्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने एक सवाल पर कहा, ”सरकार ने कभी भी नहीं कहा कि हमने नई भर्ती पर कोई रोक लगाई है। हम छात्र—शिक्षक अनुपात की बात करते हैं। हम अपने मानक को पूर्ण करेंगे। अगर यह मानक पूरा नहीं है तो हम नए शिक्षकों की नियुक्ति भी करेंगे।

सिंह ने बताया कि विलय करने के बाद खाली हुए स्कूल भवनों का इस्तेमाल ‘बाल वाटिकाओं’ के लिये किया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों में छह साल की उम्र में ही बच्चे का दाखिला पहली कक्षा में करने का नियम पूरे देश में लागू है। ऐसे में बच्ची की प्री प्राइमरी शिक्षा की जरूरत को देखते हुए बाल वाटिकाएं खोली जाएंगी।

सिंह ने स्कूलों के विलय की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ”वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। इस वजह से दलित परिवार के अभिभावक भी परिषदीय और सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने से कतराते थे।

मंत्री ने आंकड़ा देते हुए बताया, ‘‘इस वर्ष भी 27 लाख 53 हजार 394 नये बच्चों का शिक्षण सत्र 2025—26 में नामांकन कराया गया है। हमारी सरकार हर वह कार्य कर रही है जो बच्चों को बेहतर शिक्षा की दिशा में लेकर जाने के लिए उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सहायक होगा।

Tags: लखनऊ: एक किमी से ज्यादा दूरी वाले
Previous Post

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, छह लोगों की मौत और 52 घायल

Next Post

कर्नाटक कोलार की महिला में मिला दुनिया का नया और अनोखा ब्लड ग्रुप, CRIB नाम से हुई पहचान

Related Posts

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अयोध्या

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश
अयोध्या

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

August 2, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
Next Post

कर्नाटक कोलार की महिला में मिला दुनिया का नया और अनोखा ब्लड ग्रुप, CRIB नाम से हुई पहचान

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group