अयोध्या, मैच में छक्का लगाने वाले बैट्स मैंन की फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों ने पिटाई कर दी। थाना पटरंगा में पांच खिलाड़ियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना पटरंगा के ग्राम सुल्तानपुर के सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बैटिंग कर रहे थाना पटरंगा पटरंगा निवासी आकाश वर्मा ने छक्का लगाया और छक्के की अपील की फील्डिंग टीम के खिलाड़ियों ने छक्का होने से इनकार कर किया।
आरोप है कि फील्डिंग टीम के खिलाड़यो ने बल्ले से आकाश की पिटाई कर दी। सर में आई चोट पर मौजूद लोगों ने सीएचसी मवई पहुंचाया।
थाना प्रभारी पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि फील्डिंग टीम के पांच लोगों बहादुर, रौनक, शिवराम उर्फ छोटु, अन्सू, कल्लू आदि निवासी सुल्तानपुर थाना पटरंगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


