Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नवजात की पांचों उंगलियां काटने का मामला : अस्पताल, डॉक्टर जिम्मेदार, देंगे मुआवजा

admin by admin
July 28, 2025
in देश
0

चेन्नई, चेन्नई उत्तर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने यहां एक अस्पताल और डॉक्टर को गैंग्रीन के कारण नवजात शिशु की पांचों उंगलियां काटे जाने के मामले में 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के अलावा इलाज पर खर्च हुए 23.65 लाख रुपये की भरपायी करने का आदेश दिया है।

आयोग ने हाल में अपने फैसले में शहर के अस्पताल और स्त्री रोग विशेषज्ञ को लापरवाही का दोषी माना और उन्हें कुल मुआवजा राशि के साथ ही मुकदमे की लागत के रूप में 10,000 रुपये देने का भी निर्देश दिया।

आयोग ने कहा कि अस्पताल और डॉक्टर इस प्रक्रिया की आपातकालीन प्रकृति को उचित ठहराने या यह समझाने में विफल रहे कि इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक सहमति को नजरअंदाज क्यों किया गया।

ऐसी जानकारी है कि ‘सवाईकल पेसेरी’ प्रक्रिया के कारण बच्चे का समय पूर्व जन्म हुआ। इस प्रक्रिया के तहत सिलिकॉन रिंग को योनि में डाला जाता है ताकि गर्भाशय ग्रीवा को सहारा मिल सके, लेकिन इस प्रक्रिया के लिए सहमति नहीं ली गयी।

इस प्रक्रिया के कारण बच्चे को गैंग्रीन हो गया और आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया बिना किसी परीक्षण या आपातकालीन आवश्यकता के की गयी। इसके कारण 24 सप्ताह की गर्भवती महिला का समय पूर्व प्रसव कराना पड़ा।

बच्चे की मां का इसी अस्पताल में उपचार चल रहा था और जब यह प्रक्रिया की गयी तो वह 22 सप्ताह की गर्भवती थी।

आयोग ने कहा कि प्रसव के बाद नवजात को गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया, जहां उसमें गैंग्रीन के शुरुआती लक्षण दिखायी दिए। इसके कारण उसके दाहिने हाथ की सभी पांचों उंगलियां काटनी पड़ीं।

Tags: नवजात की पांचों उंगलियां काटने का मामला
Previous Post

बाराबंकी में नाले में डूबने से दो बहनों की मौत

Next Post

जस्टिस वर्मा कैश कांड: SC में सुनवाई, मैदान में दिग्गज वकीलों की फौज, न्यायालय ने याचिका को लेकर सवाल किए

Related Posts

खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
देश

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
Next Post

जस्टिस वर्मा कैश कांड: SC में सुनवाई, मैदान में दिग्गज वकीलों की फौज, न्यायालय ने याचिका को लेकर सवाल किए

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर लागू होने...

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, पति के पुराने कर्ज की वसूली के लिए पत्नी की सावधि जमा (FD) से करीब 19.90 लाख रुपये काटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group