Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत की न्यायपालिका: मैनपुरी में पुलिस की चूक ने निर्दोष को “गुनहगार” बनाया, आरोपमुक्त होने में 17 साल लगे

admin by admin
July 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मैनपुरी जिले में पुलिस की एक छोटी-सी चूक के कारण एक निर्दोष व्यक्ति गुनहगारों की सूची में शामिल हो गया और उसे खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए 17 साल अदालत के चक्कर लगाने पड़े।

अदालत ने राजवीर (62) को कोतवाली थाने में गिरोहबंद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में 24 जुलाई को आरोपमुक्त कर दिया।

कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक ने 31 अगस्त 2008 को नगला भांट गांव निवासी राजवीर, मनोज यादव, प्रवेश यादव और भोला के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने राजवीर समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में मामले की जांच दन्नाहार पुलिस को सौंप दी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में असली आरोपी राजवीर का भाई रामवीर था, लेकिन पुलिस ने “रामवीर” की जगह “राजवीर” का नाम दर्ज कर दिया था।

राजवीर के अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने कहा, ‘मेरा मुवक्किल बार-बार दलील देता रहा कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। उसे गिरफ्तार किया गया, ज़मानत मिलने से पहले 22 दिन जेल में रखा गया और फिर उसे अकेले ही व्यवस्था से लड़ने के लिए छोड़ दिया गया।’

यादव के मुताबिक, 22 दिन जेल में बिताने के बाद राजवीर को ज़मानत तो मिल गई, लेकिन उसे सच्चाई सामने लाने के लिए मैनपुरी से लेकर आगरा (जहां 2012 में मामला स्थानांतरित कर दिया गया) तक, अदालतों के चक्कर लगाने पड़े।

उन्होंने बताया कि इन वर्षों में राजवीर ने लगभग 300 अदालती सुनवाइयों में हिस्सा लिया।

यादव ने कहा, ‘राजवीर अपने परिवार पर मुश्किल से ध्यान दे पाता था। उस पर अपनी दो बेटियों, जिनमें से एक दिव्यांग है, की शादी की जिम्मेदारी थी। उसके बेटे गौरव को स्कूल छोड़ना पड़ा और अब वह खेतिहर मज़दूर के रूप में काम करता है।’

उन्होंने कहा कि राजवीर को ये दुश्वारियां अपनी वजह से नहीं, बल्कि पुलिस की गलती की वजह से झेलनी पड़ीं।

यादव के अनुसार, राजवीर को आखिरकार 24 जुलाई को राहत मिली, जब विशेष न्यायाधीश स्वप्न दीप सिंघल ने उसे आरोपमुक्त करते हुए एक कठोर आदेश पारित किया।

अदालत ने कहा, ‘पुलिस और अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण, एक निर्दोष व्यक्ति को 22 दिन जेल में बिताने पड़े और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए 17 साल तक अदालत में झूठे मुकदमे का सामना करना पड़ा।

Tags: भारत की न्यायपालिका: मैनपुरी में पुलिस की चूक
Previous Post

Bite, गाजीपुर में जमीन के लिये माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Next Post

अयोध्या में खुला स्काई लाइट सोलर पावर का कार्यालय, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group