Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिजली उपभोक्ता से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में बस्ती के अधीक्षण अभियंता निलंबित

admin by admin
July 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को कहा कि बस्ती जिले में तैनात अधीक्षण अभियंता (एसई) प्रशांत सिंह को एक उपभोक्ता से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एसई का निलंबन आदेश साझा करते हुए कहा, ‘‘उपभोक्ता देवो भव:!’’

शर्मा ने कहा, ‘‘बिजली उपभोक्ता की शिकायत के प्रति असंवेदनशीलता एवं अमर्यादित व्यवहार की घटना पर बस्ती के एसई प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य समस्त विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपभोक्ता समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान हेतु पुनः निर्देशित किया गया है। सभी लोग जनसेवा में तत्पर रहें।’

मंत्री द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए गए निलंबन आदेश को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभू कुमार की ओर से मुख्य अभियंता (प्रशासन) ने जारी किया है।

इस आदेश में कहा गया कि बस्ती जिले के मुड़ाघाट निवासी सेवानिवृत्त अपर आयुक्त भरत पांडेय ने बिजली आपूर्ति न होने की शिकायत अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह से 18 जुलाई को फोन पर की थी।

मुख्य अभियंता (प्रशासन) अरविंद नायक ने शनिवार को इस आदेश में कहा कि प्रशांत सिंह द्वारा जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद उपभोक्ता की शिकायत न सुनना तथा उनसे अमर्यादित आचरण करना कदाचार की श्रेणी में आता है।

उन्होंने कहा कि एमडी ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए एसई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। प्रशांत सिंह निलंबन की अवधि में एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

 

Tags: बिजली उपभोक्ता से अमर्यादित व्यवहार करने
Previous Post

झारखंड: दोषियों के उच्चतम न्यायालय जाने के बाद अदालत ने लंबित मामलों में एक हफ्ते में सुनाया फैसला

Next Post

‘अपमानजनक’ सामग्री अपलोड करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

‘अपमानजनक’ सामग्री अपलोड करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group