अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र में हुई दो बाइको की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रूदौली पहुंचाया। एक की हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने ज़िला अस्पताल रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज के अयोध्या लखनऊ मार्ग के ढलान के दक्षिण सर्विस रोड पर भेलसर चौराहा पर सोमवार की बीती रात लगभग नौ बजे दो बाइको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बजौली निवासी रामप्रीत व दूसरी बाइक सवार अमित कुमार पुत्र बलराम निवासी ग्राम भेलसर व ब्रिजकुमार पुत्र कल्लू निवासी रानीपुर थाना मवई गम्भीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचंकर गम्भीर रूप से तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली पहुंचाया जहां डाक्टरों ने एक की हालत गम्भीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि बीती रात भेलसर चौराहा पर दो बाइको की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी रूदौली पहुंचाया गया। जिसमें डाक्टरों ने राम प्रीत पुत्र दर्शनलाल 22 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अमित कुमार पुत्र बलराम 25 वर्ष व ब्रिज कुमार पुत्र कल्लू 28 वर्ष ग्राम रानेपुर थाना मवई का सीएचसी में इलाज चल रहा है।


