Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा : श्री बांके बिहारी गलियारा के विरोध में गोस्वामी समाज की महिलाओं मंत्री एके शर्मा सामने किया प्रदर्शन

admin by admin
July 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर (गलियारा) के विरोध में गोस्वामी समुदाय की महिलाओं ने शनिवार को राज्य के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

गोस्वामी समाज की महिलाओं ने यह प्रदर्शन उस समय किया, जब मंत्री शर्मा ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने बांके बिहारी मंदिर गए थे।

महिलाएं काले दुपट्टे लहराते हुए कॉरिडोर के खिलाफ नारे लगा रही थीं। इस दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि मंदिर के सेवयतों ने मंत्री को प्रसाद और पटका भी नहीं दिया।

दरअसल, विवाद उस समय बढ़ गया जब सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप सिंह ने गोस्वामी परिवार की महिलाओं के हाथों से साइनबोर्ड छीन लिए। सूत्रों ने बताया कि इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वे सेवायत गोस्वामी बृजेन्द्र किशोर को धक्का देते भी दिखाई दे रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर मंत्री को न तो प्रसाद दिया गया और न ही पटका।

बाद में, शर्मा ने चार महिला प्रदर्शनकारियों को बुलाया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी चिंताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। मंत्री ने कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पाकर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘कॉरिडोर या कोई भी विकास परियोजना नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है और भारतीय जनता पार्टी इस मामले में बेहद संवेदनशील है। भाजपा इस बात पर जोर देती है कि सभी हितधारकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

इसके पहले मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को वृन्दावन में न्यू पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते समय कहा कि इस उपकेंद्र के संचालन से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू और निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले दर्शनार्थियों को भी असुविधा से मुक्ति मिलेगी।

शर्मा ने शनिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत वृन्दावन स्थित न्यू पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र का विधिवत लोकार्पण किया। वह तुलसी तपोवन गौशाला में विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गौ-महोत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने गौशाला के ‘गोकुल गृह’ खण्ड का उद्घाटन करते हुए कहा कि ब्रज की रज और ब्रज की महिमा की तरह गौ सेवा भी अत्यंत पुण्यकारी और लोकोपकारी है।

उत्तर प्रदेश –

वृंदावन में आज बिजली मंत्री AK शर्मा के साथ बहुत बुरा हुआ। वो बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे। सेवायतों ने पर्दा लगा दिया। दर्शन नहीं करने दिए। न प्रसाद दिया, न पटका पहनाया। महिलाएं और सेवायत (पुजारी) वहां कॉरिडोर बनाने का विरोध कर रहे थे। मंत्री जी को निकलना… pic.twitter.com/bvts0FmQ5q

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 19, 2025

Tags: मथुरा : श्री बांके बिहारी गलियारा के विरोध में
Previous Post

बार एसोसिएशन रुदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद अजीमुद्दीन व महामंत्री पद पर अमर सिंह यादव विजयी

Next Post

मिर्जापुर में सीआरपीएफ जवान से मारपीट के मामले में तीन कांवड़िये गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

मिर्जापुर में सीआरपीएफ जवान से मारपीट के मामले में तीन कांवड़िये गिरफ्तार

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group