Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शुभांशु शुक्ला ‘क्रू ड्रैगन’ अंतरिक्षयान से पृथ्वी पर 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे कैलिफोर्निया तट के पास उतरेगे

admin by admin
July 12, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को कैलिफोर्निया तट पर उतरने के बाद सात दिनों तक पुनर्वास में रहेंगे। ग्रुप कैप्टन शुक्ला 18 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर प्रवास के बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं।

शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री, कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड व हंगरी के मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू, ‘एक्सिओम-4 मिशन’ के तहत 26 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।

नासा ने एक बयान में बताया कि चारों अंतरिक्ष यात्री सोमवार, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार अपराह्न चार बजकर 35 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होने के बाद कई कक्षीय प्रक्रियाओं को पार कर ‘क्रू ड्रैगन’ अंतरिक्ष यान 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे कैलिफोर्निया तट के पास उतरेगा।

इसरो ने ‘एक्सिओम-4’ मिशन के बारे में बताया, (अंतरिक्ष से) वापस आने के बाद शुक्ला को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए फ्लाइट सर्जन की देखरेख में एक कार्यक्रम के तहत (लगभग सात दिन) पुनर्वास में रहना होगा।’

इसरो ने शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा के लिए लगभग 550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह एक ऐसा अनुभव है, जो अंतरिक्ष एजेंसी को अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में मदद करेगा।

‘गगनयान’, 2027 में कक्षा में स्थापित होगा।

इसरो के फ्लाइट सर्जन निजी चिकित्सा/मनोवैज्ञानिक सत्रों में भागीदारी के माध्यम से अंतरिक्ष यात्री शुक्ला के समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। इसरो ने बताया, गगनयात्री शुभांशु का स्वास्थ्य अच्छा है और वह उत्साह से लबरेज हैं।

शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के भारतीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 25 मिनट पर ‘क्रू ड्रैगन’ अंतरिक्ष यान में सवार होने, अपने अंतरिक्ष सूट पहनने और पृथ्वी की यात्रा शुरू करने से पहले आवश्यक जांच कराने की उम्मीद है।

अंतरिक्ष स्टेशन 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। अंतरिक्ष यान स्वचालित रूप से आईएसएस से अलग होने की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि धीरे-धीरे गति धीमी हो सके और कैलिफोर्निया में पानी में उतरने (स्पलैशडाउन) के लिए पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कर सके।

नासा ने एक बयान में बताया, “ड्रैगन’ अंतरिक्ष यान 580 पाउंड से अधिक सामान के साथ वापस आएगा, जिसमें नासा हार्डवेयर और पूरे मिशन के दौरान किए गए 60 से अधिक प्रयोगों का डेटा शामिल है।”

नासा के मुताबिक, ‘एक्सिओम-4’ मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हम कॉकटेल और अच्छे लोगों के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने आखिरी कुछ दिनों का आनंद ले रहे हैं।पैगी ने पोस्ट में कहा कि शुक्ला गाजर का हलवा और आमरस लेकर आये हैं।

Tags: शुभांशु शुक्ला ‘क्रू ड्रैगन’ अंतरिक्षयान से
Previous Post

बाराबंकी में “लव जिहाद” के संदिग्ध मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Next Post

AIR INDIA विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, जानिए क्या होते हैं ‘ईंधन स्विच’ और कैसे करते हैं काम?

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

AIR INDIA विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, जानिए क्या होते हैं ‘ईंधन स्विच’ और कैसे करते हैं काम?

Recent Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group