Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल: प्रश्नपत्र में स्वतंत्रता सेनानियों को ‘आतंकवादी’ बताने पर विश्वविद्यालय की आलोचना

admin by admin
July 11, 2025
in देश
0

पश्चिम बंगाल में सरकारी विद्यासागर विश्वविद्यालय के इतिहास के एक प्रश्नपत्र में भारतीय क्रांतिकारियों को ‘आतंकवादी’ बताने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। इस घटना को लेकर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई जिसके बाद संस्थान को इसे ‘मुद्रण त्रुटि’ बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

यह विवादास्पद उल्लेख स्नातक (प्रतिष्ठा-इतिहास) के छठे सेमेस्टर की परीक्षा (बंगाली में) के प्रश्नपत्र के 12वें प्रश्न में आया। विद्यार्थियों से ब्रिटिश शासन के दौरान ‘आतंकवादियों द्वारा मारे गए’ मिदनापुर के तीन जिला मजिस्ट्रेटों के नाम पूछे गए थे।

बाद में विश्वविद्यालय ने इस त्रुटि को स्वीकार किया और इसे ‘प्रूफरीडिंग’ में हुई चूक बताया। कुलपति दीपक कर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह एक मुद्रण संबंधी त्रुटि थी जो प्रूफरीडिंग के दौरान छूट गयी। उन्होंने कहा,  एक बार प्रश्नपत्र वितरित कर दिये जाने के बाद इसे ठीक करने का समय नहीं था। मैंने परीक्षा नियंत्रक को एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

तीन मारे गए जिन मजिस्ट्रेट का जिक्र किया गया, वे जेम्स पेडी, रॉबर्ट डगलस और बर्नार्ड बर्ज थे। इन तीनों को मिदनापुर में उनके अत्याचार के लिए तीन साल के दौरान गोली मार दी गई थी।

शिक्षाविद पबित्र सरकार ने इस गलती की निंदा करते हुए कहा, स्वतंत्र भारत में ब्रिटिश दमन से लड़ने वाले युवाओं को ‘आतंकवादी’ कहना अकल्पनीय है – यह शब्द औपनिवेशिक शासकों द्वारा इस्तेमाल किया जाता था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘आतंकवादी’ उल्लेख को ‘बेहद अपमानजनक’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘विद्यासागर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने 2025 के स्नातक (प्रतिष्ठा-इतिहास) के छठे सेमेस्टर के प्रश्नपत्र में मेदिनीपुर के वीर क्रांतिकारियों को ‘उग्रवादी’ और ‘आतंकवादी’ बताकर एक बार फिर हमारे पूज्य स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कोई अकेली गलती नहीं है, बल्कि हमारे इतिहास को जानबूझकर विकृत किया जाना है। वर्ष 2023 में जो शर्मनाक गलती की गयी थी, अब उसे ही दोहराया गया है। वर्ष 2023 में इतिहास विभाग के प्रमुख और ‘पश्चिम बंगाल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्राध्यापक संघ’ (डब्ल्यूबीसीयूपीए) में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक जाने-माने नेता अध्यापक डॉ. निर्मल कुमार महतो की निगरानी में ऐसी शर्मनाक गलती की गयी थी।

डब्ल्यूबीसीयूपीए तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक संगठन है जिसमें प्राध्यापक शामिल हैं।

भाजपा नेता ने पोस्ट किया, ‘‘हैरानी की बात है कि बार-बार की गई चूक के बावजूद डॉ. महतो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे भी बुरी बात यह है कि उनका कद बढ़ गया है, 2023 की गलती के बाद उन्हें डब्ल्यूबीसीयूपीए के संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दूं कि अत्याचारी ब्रिटिश जिला मजिस्ट्रेट; बर्ज (1933), पेड्डी (1931) और डगलस (1932) को भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने निशाना बनाया था। पेड्डी की हत्या बिमल दासगुप्ता और ज्योतिजीवन घोष ने की थी।

महतो से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं किया जा सका, जबकि विश्वविद्यालय सूत्रों ने अधिकारी की टिप्पणी को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने इस विवाद से पार्टी को अलग करते हुए कहा, ‘‘प्रश्न कुछ लोगों ने तय किए थे, शिक्षा विभाग ने नहीं। इस बात की जांच होनी चाहिए कि प्रश्नपत्र को किसने मंज़ूरी दी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सुजान चक्रवर्ती और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी इस शब्दावली की निंदा की और इसे ‘स्वतंत्र भारत में अकल्पनीय’ बताया । उन्होंने इस तरह की चूक की अनुमति देने के लिए तृणमूल सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विश्वविद्यालय को और अधिक शर्मिंदगी का सामना तब करना पड़ा जब शुक्रवार को स्नातक (प्रतिष्ठा-राजनीति विज्ञान) की परीक्षा रद्द कर दी गई, क्योंकि प्रश्नपत्र ‘पाठ्यक्रम से बाहर’ का था।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अगले हफ्ते दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

Tags: पश्चिम बंगाल में क्रांतिकारियों बनाया ‘आतंकवादी’
Previous Post

RBI ने एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस पर लगाया जुर्माना

Next Post

कन्नौज में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या की

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

कन्नौज में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या की

Recent Posts

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group