Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

FATF : ई-कॉमर्स मंच, ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए दुरुपयोग हो रहा

admin by admin
July 8, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था एफएटीएफ ने फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले और गोरखनाथ मंदिर में हुई 2022 की घटना का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि ई-कॉमर्स मंच और ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का दुरुपयोग आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा रहा है।

पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 कर्मियों की मौत हो गई थी।

एफएटीएफ ने ‘आतंकवादी वित्तपोषण जोखिमों पर अपने व्यापक अद्यतन’ में ‘आतंकवाद को सरकार द्वारा प्रायोजित’ किए जाने को भी चिह्नित करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचना के विभिन्न स्रोतों और इस रिपोर्ट में प्रतिनिधिमंडलों के विचार से संकेत मिलता है कि ‘‘कुछ आतंकवादी संगठनों को कई राष्ट्रों की सरकारों से वित्तीय और अन्य प्रकार का समर्थन प्राप्त होता रहा है और अब भी मिल रहा है।’’

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडलों ने टीएफ (आतंकवादी वित्तपोषण) के लिए सरकारी प्रायोजन के उपयोग का उल्लेख आतंकवादी कृत्यों में शामिल कुछ संगठनों की धन जुटाने की तकनीक या वित्तीय प्रबंधन रणनीति के तहत किया है। समर्थन के कई रूपों का जिक्र किया गया है जिसमें प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता, साजो सामान और सामग्री संबंधी सहायता या प्रशिक्षण का प्रावधान शामिल है।’’

एफएटीएफ ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए जून में कहा था कि वित्तीय सहायता के बिना ऐसे हमले संभव नहीं थे। उसने कहा था कि वह 200 अधिकार क्षेत्रों वाले अपने वैश्विक नेटवर्क द्वारा उपलब्ध कराए गए मामलों को संकलित करते हुए ‘‘आतंकवादी वित्तपोषण का व्यापक विश्लेषण’’ करेगा। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

एफएटीएफ ने भारत में आतंकवादी हमले के लिए सामग्री की खरीद के मकसद से ई-कॉमर्स मंचों के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमले में इस्तेमाल किए गए ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी यानी देसी बम) का एक प्रमुख घटक – एल्युमिनियम पाउडर – ई-कॉमर्स मंच ‘अमेजन’ के जरिए खरीदा गया था। इस सामग्री का इस्तेमाल विस्फोट के प्रभाव को बढ़ाने के लिए किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर फरवरी 2019 में एक आत्मघाती बम विस्फोट किया गया था जिसके परिणामस्वरूप 40 सैनिक मारे गए थे। भारत के अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला था कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया था।

भारतीय प्राधिकारी बार-बार कहते रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को लगातार समर्थन देता है और आतंकवादियों का वित्त पोषण करता है। भारत ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराई हैं तथा सूत्रों के अनुसार, भारत का मानना ​​है कि पाकिस्तान द्वारा की गई ऐसी हरकतों के कारण उसे एफएटीएफ की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला जाना चाहिए।

एफएटीएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी ई-कॉमर्स मंचों और ‘ऑनलाइन मार्केटप्लेस’ का दुरुपयोग कर रहे हैं। उसने कहा कि आतंकवादियों ने ऐसे मंचों का उपयोग अपने अभियानों के लिए (उपकरण, हथियार, रसायन, 3 डी-प्रिंटिंग सामग्री की) खरीदारी के मकसद से किया है।

एफएटीएफ ने कहा कि इन ई-कॉमर्स मंच (ईपीओएम) का उपयोग आतंकवादी अपनी परियोजनाओं एवं कार्यों के वित्तपोषण के मकसद से वस्तुओं को बेचने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें कम मूल्य की वे वस्तुएं भी शामिल हैं जिनकी पहले मांग नहीं थी।

एफएटीएफ ने कहा, ‘‘ईपीओएम का उपयोग व्यापार आधारित धनशोधन योजनाओं से प्रेरित होकर धन-स्थानांतरण के उद्देश्य से किया जा सकता है। खरीदे-बेचे गए सामान वास्तव में एक सहयोगी से नेटवर्क के दूसरे सदस्य को हस्तांतरित किए जा रहे धन को छिपाने का काम कर सकते हैं। ऐसी योजना में, एक व्यक्ति वस्तुओं को खरीदता है, उन्हें ईपीओएम के माध्यम से अपने सहयोगी को भेजता है ताकि वह व्यक्ति उसे बाद में किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर इससे हुए लाभ का उपयोग आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिए कर सके।’’

एफएटीएफ ने उन मामलों में भी वित्तपोषण करने के लिए ऑनलाइन भुगतान सेवा और वीपीएन का उपयोग किए जाने की जानकारी दी जिनमें आतंकवादी कृत्यों को केवल एक व्यक्ति अंजाम देता है। इसके लिए उसने तीन अप्रैल, 2022 को गोरखनाथ मंदिर में हुई घुसपैठ की कोशिश की घटना का उदाहरण दिया।

गोरखनाथ मंदिर में ‘इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवेंट’ (आईएसआईएल) की विचारधारा से प्रभावित एक व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।

वित्तीय जांच से पता चला कि आरोपी ने आईएसआईएल के समर्थन में पेपाल के माध्यम से 6,69,841 रुपये विदेश भेजे थे और इसके लिए उसने आईपी पते को छिपाने के लिए वीपीएन सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय तीसरे पक्ष के लेनदेन का इस्तेमाल किया था। उसे एक विदेशी स्रोत से 10,323.35 रुपये भी मिले।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने आतंकवादी गतिविधियों में सहयोग करने के लिए विदेशी क्षेत्राधिकारों में आईएसआईएल के समर्थकों के रूप में पहचाने गए कई व्यक्तियों को धन भेजा था।

एफएटीएफ ने कहा, ‘‘इन लेन-देन की संदिग्ध प्रकृति और टीएफ की संभावना के कारण पेपाल ने आरोपी के खाते को निलंबित कर दिया था।

Tags: FATF : ई-कॉमर्स मंचऑनलाइन भुगतान सेवाओं
Previous Post

बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सजा

Next Post

देखिए! एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘नाइट ड्राइव’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर- मंगलवार, 8 जुलाई, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
Next Post

देखिए! एक्शन और थ्रिल से भरपूर 'नाइट ड्राइव' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर- मंगलवार, 8 जुलाई, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group