Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधिवक्ता एवं उसकी मां की मृत्यु

admin by admin
July 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर, नगर में सरसौल ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक अधिवक्ता और उसकी मां की मृत्यु हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हालांकि, पुलिस ने उक्त ट्रक चालक को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राघवेंद्र सिंह (29) और उसकी मां मुन्नी देवी (55) के रूप में की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (चकेरी) अभिषेक पांडेय ने बताया कि राघवेंद्र अपनी मां को लेकर फतेहपुर में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे और जैसे ही वे सरसौल ओवरब्रिज के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके से भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने कई और वाहनों को टक्कर मार दी जिससे और दो व्यक्ति घायल हो गए।

Tags: कानपुर: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार
Previous Post

रेलवे ने उत्तर प्रदेश में ड्यूटी पर नशे में पाए गए गार्ड को किया निलंबित

Next Post

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
Next Post

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज

Recent Posts

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर लागू होने...

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, पति के पुराने कर्ज की वसूली के लिए पत्नी की सावधि जमा (FD) से करीब 19.90 लाख रुपये काटना...

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में बंधक बनायी गयी एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मुक्त कराकर दो आरोपियों को...

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group