अयोध्या में लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मृत्यु संबंध प्रमाण पत्र बनाने के लिए ₹1000 मांग रहा है। वीडियो बीकापुर तहसील में तैनात लेखपाल राजेश श्रीवास्तव का बताया जा रहा है। वीडियो में लेखपाल द्वारा अधिकारियों को भी पैसे देने की बात कर रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम बीकापुर विकासधर दुबे ने आरोपी लेखपाल राजेश श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है।
यह कार्रवाई प्रशासन की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी का पालन किया है।



