Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजा रघुवंशी हत्याकांड का ‘पूरा सच’ बाहर लाने के लिए सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट हो : भाई

admin by admin
June 13, 2025
in देश
0

इंदौर, मेघालय में हनीमून के दौरान मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने शुक्रवार को मांग की कि इस हत्याकांड का पूरा सच उजागर करने के लिए दो प्रमुख आरोपियों-सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोनम पर आरोप है कि उसने कुशवाह के साथ मिलकर उसके तीन दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। देश भर में चर्चा का केंद्र बने हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,’हम चाहते हैं कि मेघालय पुलिस सोनम और कुशवाह का नार्को टेस्ट कराए ताकि मेरे भाई की हत्या का पूरा सच बाहर आ सके।’

सचिन ने कहा, ‘सोनम और कुशवाह से मेघालय पुलिस की पूछताछ को लेकर सामने आ रही खबरों से हमें लग रहा है कि दोनों मिलीभगत के तहत एक-दूसरे को इस वारदात का मास्टरमाइंड (मुख्य साजिशकर्ता) बताकर जांचकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं।’

उन्होंने दावा किया कि सोनम और कुशवाह अपने दम पर उनके भाई की हत्या की साजिश को अंजाम नहीं दे सकते थे। सचिन ने कहा,’मुझे लगता है कि हत्याकांड में और लोग भी शामिल हैं जो अब तक मेघालय पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोनम और कुशवाह के नार्को टेस्ट से इन लोगों के नाम भी पता चल सकते हैं।

राजा रघुवंशी के भाई ने हत्याकांड की विस्तृत जांच की मांग की और यह संदेह भी जताया कि सोनम और कुशवाह के कथित करीबी रिश्ते के बारे में इस महिला के परिवार, खासकर उसकी मां को पहले से पता था, लेकिन इसके बावजूद सोनम पर पारिवारिक दबाव डालकर राजा के साथ उसकी शादी कराई गई।

उन्होंने यह मांग भी की कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाए और इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों को ‘दोहरे आजीवन कारावास’ की सजा दी जाए।

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उनकी शादी से ठीक पहले इंदौर में रची गई थी तथा इसका ‘मास्टरमाइंड’ कुशवाह है, जबकि सोनम ने इस साजिश के लिए सहमति जताई थी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में ‘भाड़े के हत्यारे’ होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है।

पुलिस अधीक्षक सायम ने कहा, ‘हत्याकांड में शामिल तीनों युवक कुशवाह के दोस्त हैं जिनमें से एक आरोपी उसका चचेरा भाई है। यह हत्या की सुपारी देने का कोई आम मामला नहीं है, लेकिन साजिश हत्या की ही थी और तीनों युवकों ने अपने दोस्त कुशवाह की मदद के लिए इसे अंजाम दिया था।’’

सायम ने बताया कि कुशवाह ने तीनों युवकों को खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे।

उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचे जाने का सिलसिला फरवरी में इंदौर में शुरू हुआ था और आरोपियों ने इस वारदात के बाद सोनम के फरार होने के तरीके सोचे थे।

Tags: राजा रघुवंशी हत्याकांड का
Previous Post

मौसम: उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में 25 जून तक पहुंच सकता है मानसून

Next Post

ईरान ने पिछले कुछ घंटों में इजराइल पर 100 से ज़्यादा ड्रोन दागे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

ईरान ने पिछले कुछ घंटों में इजराइल पर 100 से ज़्यादा ड्रोन दागे

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group