Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल

14 से 17 जून के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में करेंगे दौरा - दौरे की अध्यक्षता करेंगे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम

admin by admin
June 12, 2025
in देश, राजनीति
0

भोपाल, मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश का तीसरा व एनडीए घटक का सबसे पुराना दल अपना दल (एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहा है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल 14 से 17 जून तक ग्वालियर-चंबल संभाग का चार दिवसीय दौरा करेंगे। यह दौरा पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी और गुना में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दौरे की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद से आर बी सिंह पटेल का यह तीसरा दौरा है।

दौरे को लेकर आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में यह दौरा मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के विस्तार और जन-जन तक हमारी विचारधारा को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को व्यापक आधार प्रदान करेंगे।

दौरे की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि अपना दल (एस) की नीतियों और विजन को हर गांव, हर शहर तक पहुंचाया जाए। यह दौरा न केवल सदस्यता अभियान को गति देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा।

यह दौरा मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की सक्रियता को बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों में अपना दल (एस) की सक्रियता प्रदेश में काफी तेज हो गई है। प्रदेश प्रभारी के अब तक के दौरों के माध्यम से पार्टी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और समाज के पिछड़े वर्गों को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

Tags: सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश
Previous Post

Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी

Next Post

अयोध्या में मिले चार कोरोना पॉजिटिव! हुई शुरुआत?

Related Posts

देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
Next Post

अयोध्या में मिले चार कोरोना पॉजिटिव! हुई शुरुआत?

Recent Posts

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड में सामने आए एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार...

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ओमान के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हुए हमले में उत्तर प्रदेश के...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group