Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोविड-19 का नया स्वरूप सार्स-सीओवी-2 के प्राकृतिक विकास का हिस्सा: ICMR के पूर्व प्रमुख

admin by admin
June 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस के नए एक्सएफजी स्वरूप का उभरना सार्स-सीओवी-2 के प्राकृतिक विकास का हिस्सा है।

भारत में इस स्वरूप से जुड़े 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। डॉ. भार्गव देश में कोविड-19 महामारी से निपटने में अग्रणी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक्सएफजी स्वरूप का उभरना सार्स-सीओवी-2 वायरस के प्राकृतिक विकास का हिस्सा है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में 11 जून तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,000 को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 300 से अधिक नए मामले आए हैं और इसी अवधि में छह मौतें दर्ज की गईं।

भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 206 मामले एक्सएफजी स्वरूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 89 मामले महाराष्ट्र से आए हैं, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 49 मामले सामने आए हैं।

डॉ. भार्गव ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 (जो कोविड-19 का कारण बनता है) के एक्सएफजी स्वरूप में ऐसे उत्परिवर्तन हुए हैं जो मानव कोशिकाओं से जुड़ने और प्रतिरक्षा सुरक्षा को दरकिनार करने की इसकी क्षमता में सुधार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि इस स्वरूप में प्रतिरक्षा से बच निकलने की उच्च क्षमता है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इससे बीमारी की गंभीरता बढ़ेगी।’’

एक्सएफजी स्वरूप के मामले केरल (15), तमिलनाडु (16), गुजरात (11), मध्य प्रदेश (6), आंध्र प्रदेश (6), ओडिशा (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (2), राजस्थान (2), और पंजाब, तेलंगाना और हरियाणा (एक-एक) से भी सामने आए हैं।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भार्गव ने कहा कि जिस तरह वायरस अपने आप को ढाल लेता है, उसी तरह महामारी की पहली लहर के बाद से भारत का नैदानिक ​​बुनियादी ढांचा भी बदल गया है, तथा आरटी-पीसीआर परीक्षण, या ‘रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन’- जो नमूनों में सार्स-सीओवी-2 की आनुवंशिक सामग्री का पता लगाता है- इसकी बुनियाद बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि ट्रूनेट जैसे प्लेटफॉर्म की व्यापक तैनाती से भारत दूरदराज और सीमित संसाधन वाली जगहों पर भी, उभरते हुए स्वरूप का तेजी से पता लगाने और नियंत्रित करने के लिए एक मजबूत स्थिति में है। ट्रूनेट एक त्वरित आणविक नैदानिक ​​परीक्षण है जो निदान के लिए आरटी-पीसीआर तकनीक का इस्तेमाल करता है।

डॉ. भार्गव ने कहा, ‘‘अब सतर्कता महत्वपूर्ण है, घबराने की जरूरत नहीं है। जैसा कि हमने अतीत में किया है, हमें लक्षण दिखने पर परीक्षण जारी रखना चाहिए, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना चाहिए और टीकाकरण के साथ अद्यतन रहना चाहिए।’’

भारत में कोविड-19 के मामलों की इस नयी लहर के दौरान 74 मौतें हुई हैं। इस साल जनवरी से मामलों में वृद्धि शुरु हुई।

केरल 2,200 से ज़्यादा मामलों के साथ सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य है, उसके बाद गुजरात (1223) और दिल्ली (757) का स्थान है।

सभी राज्यों को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि अधिकतर मामले हल्के हैं और घरेलू देखभाल के तहत उनका प्रबंधन किया जा सकता है।

Tags: कोविड-19 का नया स्वरूप सार्स-सीओवी-2
Previous Post

झांसी में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Next Post

अमेरिका के ओरेगन में जंगल में आग के कारण सैकड़ों घर खाली करने के आदेश

Related Posts

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
देश

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

August 7, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज
उत्तर प्रदेश

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

August 7, 2026
लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

August 7, 2026
Next Post

अमेरिका के ओरेगन में जंगल में आग के कारण सैकड़ों घर खाली करने के आदेश

Recent Posts

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 7, 2026
0

अयोध्या पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों...

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें...

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कैरियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से...

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पोषक तत्वों से समृद्ध किये गये (फोर्टिफाइड) खराब गुणवत्ता के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके यौन शोषण करने के आरोपी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group