Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उपमुख्यमंत्री पाठक ने ‘डीएनए’ विवाद के बीच अखिलेश पर फिर से बोला हमला

admin by admin
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ,  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अपने वाकयुद्ध को तेज करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि सपा का ‘‘राजनीतिक डीएनए’’ तुष्टीकरण और आपराधिक संरक्षण में निहित है। पाठक ने साथ ही यादव को चुनौती दी कि वे इस पर ध्यान भटकाने के बजाय सीधे जवाब दें।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक लंबे पोस्ट में पाठक ने दावा किया कि यादव ने अपनी सोशल मीडिया टीम द्वारा लिखे गए ‘गृह विज्ञान-शैली के शोध प्रबंध’ को साझा करके सपा की वैचारिक जड़ों पर उनके पहले के सवालों को टाल दिया है।

पाठक ने कहा, ‘‘ आपने मेरे सवाल के जवाब में अपनी टीम से लंबी चौड़ी थीसिस लिखवा दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दी। पर मेरी आपको सलाह है कि बच्चों से लिखवाई इस तरह की थीसिस को पोस्ट करने से पहले एक बार पढ़ जरूर लिया करें।

पाठक ने कहा,” उन्होंने ध्यान नहीं दिया होगा और आपने आदतन पढ़ा नहीं होगा। इस चक्कर में आपसे गलती ये हो गई कि पर्चा राजनीतिक विज्ञान का था और आपने जवाब होम साइंस वाली कुंजी से दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा,” मैं तो आपसे आपकी पार्टी के डीएनए के बारे में पूछ रहा हूं अगर निरुत्तर हो गए हों तो क्षमा मांग लीजिए और बात खत्म करिए। जवाब नहीं होने पर गलती मान लेना एक स्वस्थ परंपरा की निशानी है…।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जैसे ही सपा की वैचारिक जड़ों पर सवाल उठाए जाते हैं उसके अतीत की असहज यादें अनिवार्य रूप से फिर से उभर आती हैं, जिनमें माफिया डॉन अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की छवियां, 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे, राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर पुलिस की गोलीबारी और गोमती रिवरफ्रंट और अवैध खनन जैसे भ्रष्टाचार शामिल हैं।

उन्होंने पूछा, ‘क्या मैं आपको याद दिलाऊं कि कैसे अतीक ने एक बार दावा किया था कि उन्होंने आपके और आपके पिता के बीच मध्यस्थता की थी? या कैसे आपके मंत्रियों ने भी आपके शासन के दौरान एम्बुलेंस की स्थिति पर दुख जताया था?

पाठक ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ आपको मैं समाजवादी पार्टी के इन डीएनए की कितनी याद दिलवाऊं। आप कहेंगे तो मैं इस पर एक थीसिस लिखवाकर आपके घर भिजवा दूंगा। उसे प्रिंट करवाकर अपने पास रखिएगा और समय समय पर पढ़ते रहिएगा। इससे आप भटकाव से बचेंगे और हकीकत के आइने में अपनी सही पहचान कर सकेंगें। ये आपको रास्ता दिखाएगा।’’

यादव द्वारा हाल ही में की गई इस टिप्पणी कि पाठक को अपने विभाग (स्वास्थ्य मंत्रालय) पर ध्यान देना चाहिए, का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख को अपने यहां सुबह की जन सुनवाई में शामिल होने और स्वयं देखने के लिए आमंत्रित किया कि नागरिकों की शिकायतों का किस प्रकार समाधान किया जाता है।

उन्होंने लिखा, ‘मैं आपको आपकी सरकार के समय की एंबुलेंस भी दिखाऊंगा – वही एंबुलेंस जिनके बारे में आपके मंत्री रोते थे।

दोनों नेताओं के बीच विवाद सपा के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पाठक पर लक्षित एक आलोचनात्मक टिप्पणी पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ।

बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया था और सोशल मीडिया पर सपा की ‘अभद्र भाषा’ की निंदा की और सार्वजनिक चर्चा में शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया।

अखिलेश यादव ने पहले पाठक की टिप्पणियों को खारिज करते हुए उन्हें चाटुकार कहा था और आरोप लगाया था कि जो लोग अपनी पार्टी में कोई महत्व नहीं रखते, वे भड़काऊ बयान देकर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

उन्होंने पाठक की भाजपा के प्रति निष्ठा पर भी सवाल उठाया और कहा कि वह बहुजन समाज पार्टी ये आए हैं।

यादव ने अपने प्रस्तावित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन के माध्यम से सामाजिक न्याय की राजनीति की अपील की थी, साथ ही पाठक से ‘परिपक्व और विनम्र’ होने और अपनी राजनीतिक स्थिति पर विचार करने का आग्रह किया था।

Tags: उपमुख्यमंत्री पाठक ने ‘डीएनए’ विवाद
Previous Post

बदायूं : खेत में मृत मिली आशा कार्यकर्ता; बलात्कार की आशंका

Next Post

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर से एनआईए, आईबी की पूछताछ

Next Post

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर से एनआईए, आईबी की पूछताछ

Recent Posts

  • दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका
  • अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार
  • Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत
  • यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए, 20 से अधिक घायल
  • बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

Recent Comments

  1. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  2. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  5. cenforce 100 reddit on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

April 26, 2026
अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

April 26, 2026
Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in