Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फर्रुखाबाद: खेत में शव मिलने के बाद नाराज लोगों ने थाने के बाहर किया हंगामा

admin by admin
May 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

फर्रुखाबाद जिले के एक खेत में व्यक्ति का शव मिलने पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।

अधिकारी ने बताया कि जहानगंज थानाक्षेत्र में हुई घटना के संबंध में थाने के बाहर हंगामा कर रही भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने थाने पर पथराव किया।पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नगला चाहर गांव के रहने वाले एक ट्रक चालक का शव मक्के के खेत में पड़ा मिला था, जिसके बाद पुलिस की ओर से शुरुआती कार्रवाई न होने पर गुस्साएं ग्रामीण शव को लेकर थाने पहुंच गए।

अधिकारी ने बताया कि हंगामा बढ़ने पर पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा, जिस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गांव में रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 24 वर्षीय बेटे शिवनंदन को कोरी खेड़ा गांव के रहने वाले भियास प्रसाद, हिमांशु, कल्यान, सालोक, अनुज और अन्य लोग पकड़कर ले गए तथा उसकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की।

अनिल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने शिवनंदन को जहरीला पदार्थ पिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शुरुआत में मुकदमा दर्ज करने से आनाकानी की।

मृतक के परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस के बल प्रयोग करने पर गुस्साई भीड़ ने थाने पर पथराव किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश द्विवेदी के अनुसार, मृतक के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि माहौल शांत होने के बाद, पुलिस की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे मृतक और एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

Tags: फर्रुखाबाद: खेत में शव मिलने के बाद
Previous Post

बांदा: पत्नी और चार महीने के बच्चे की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

Next Post

बहराइच: सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

Related Posts

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल
उत्तर प्रदेश

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

August 7, 2026
चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर
उत्तर प्रदेश

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

August 7, 2026
भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

August 7, 2026
प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन
अयोध्या

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

August 6, 2026
Next Post

बहराइच: सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

Recent Posts

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी सुरक्षा चौकी को चकमा देकर तेज...

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी...

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को 41 खिलाड़ियों को लेकर लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस...

चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

लखनऊ, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हॉलमार्क नियमों के कथित उल्लंघन के लिए लखनऊ स्थित एक जौहरी की दुकान पर...

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

भदोही जिले के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को उसके पिता ने सिर पर वार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group