Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CJI के पास 55.75 लाख रुपये की एफडी, न्यायमूर्ति गवई के पास बैंक में 19.63 लाख रुपये, 33 न्यायाधीशों में से 21 ने अपनी संपत्ति का ब्योरा किया सार्वजनिक

admin by admin
May 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, भारत के मौजूदा प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना के पास 55.75 लाख रुपये की सावधि जमा, दक्षिण दिल्ली में तीन बेडरूम का डीडीए फ्लैट और कॉमनवेल्थ खेल गांव में 2,446 वर्ग फुट का चार बेडरूम का फ्लैट है।

अगले प्रधान न्यायाधीश के लिए नामित न्यायमूर्ति बीआर गवई के पास बैंक में 19.63 लाख रुपये से अधिक की राशि, महाराष्ट्र के अमरावती में अपने दिवंगत पिता से विरासत में मिला एक घर, मुंबई के बांद्रा तथा दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में फ्लैट और अमरावती तथा नागपुर में खेती की जमीन है।

पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण अपलोड किया। पूर्ण अदालत द्वारा प्रासंगिक विवरण सार्वजनिक करने का फैसला सुनाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

न्यायालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भारत के उच्चतम न्यायालय की पूर्ण अदालत ने एक अप्रैल 2025 को निर्णय लिया कि इस न्यायालय के न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण अदालत की वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक किया जाएगा। न्यायाधीशों की संपत्ति का पहले से प्राप्त विवरण अपलोड किया जा रहा है। अन्य न्यायाधीशों की संपत्ति की जानकारी प्राप्त होने पर अपलोड की जाएगी।

आंकड़ों के अनुसार 13 मई को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान न्यायाधीश खन्ना के पास गुरुग्राम के सेक्टर-49 के शीशपाल विहार में 2016 वर्ग फुट वाले चार बेडरूम के फ्लैट में 56 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में एक घर और जमीन में हिस्सेदारी है।

यह भी बताया गया कि उनके पास लोक भविष्य निधि में 1.06 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश है, सामान्य भविष्य निधि में 1,77,89,000 रुपये, जीवन बीमा निगम की ‘मनी बैक पॉलिसी’ में वार्षिक 29,625 रुपये का प्रीमियम और 14,000 रुपये के शेयर हैं।

चल संपत्तियों की बात करें तो सीजेआई खन्ना के पास 250 ग्राम सोना, दो किलो चांदी है जो अधिकांश विरासत में और उपहार में मिली है और 2015 मॉडल की ‘मारुति स्विफ्ट’ कार है।

खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद 14 मई को प्रधान न्यायाधीश का पदभार संभालने वाले न्यायमूर्ति गवई के पास 5.25 लाख रुपये के सोने के गहने और आभूषण सहित चल संपत्ति है, उनकी पत्नी के पास 29.70 लाख रुपये के आभूषण और 61,320 रुपये की नकद राशि है।

33 न्यायाधीशों में से 21 ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है।

गवई के बाद इस साल 24 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश बनने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत के पास चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक घर, पंचकूला में 13 एकड़ की कृषि भूमि और गुरुग्राम में 300 वर्ग गज का प्लॉट समेत अन्य अचल संपत्तियां हैं।

उनके पास 4.11 करोड़ रुपये की सावधि जमा, 100 ग्राम सोने के गहने और तीन कीमती घड़ियां हैं।

इस माह 24 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले न्यायमूर्ति अभय एस ओका के पास ठाणे में एक आवासीय फ्लैट, ठाणे में कृषि भूमि में एक अविभाजित हिस्सा और 21.76 लाख रुपये की सावधि जमा और 9.10 लाख रुपये की बचत है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की घोषित संपत्ति के अनुसार, उनके पास नोएडा में दो बेडरूम का फ्लैट, प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक बंगला और कौशांबी में 20 बीघा कृषि भूमि है। न्यायमूर्ति नाथ के पास 1.5 करोड़ रुपये की निवेश संपत्ति है।

इसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया के बारे में जनता को सूचित रखना है। इसके अलावा, 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 तक उच्च न्यायालयों में सभी नियुक्तियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है। इसमें नियुक्त किए गए लोगों के नाम, उन्हें किस उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया, क्या उन्हें न्यायिक सेवा या बार से चुना गया था, सिफारिश और अधिसूचना की तिथि, नियुक्ति की तिथि, उनकी श्रेणी (जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक या महिला) और क्या उनका मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीशों से कोई पारिवारिक संबंध है। यह सारी जानकारी अब सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Tags: CJI के पास 55.75 लाख रुपये की एफडी
Previous Post

सरकार ने उपग्रह संचार सेवाओं के कानूनी ‘इंटरसैप्शन’ को किया अनिवार्य, देश के बाहर नहीं जाएगा डेटा

Next Post

यूपी में तबादला नीति 2025-26 को कैबिनेट की दी मंजूरी

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
Next Post

यूपी में तबादला नीति 2025-26 को कैबिनेट की दी मंजूरी

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group