Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इटावा में छेड़छाड़ से परेशान बीएससी की छात्रा के आत्महत्या करने के बाद तनाव

admin by admin
May 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा अश्‍लील मैसेज भेजे जाने से तंग आकर जहर खा लिया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक के मुस्लिम होने और पीड़ित छात्रा के हिंदू होने की वजह से गांव में तनाव पैदा हो गया है, जिसके मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कदम पुर गांव में 26 अप्रैल की रात 19 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद रात में हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे पीजीआई सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

एसएसपी ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का शव खराब डीप फ्रीजर में रखे जाने को लेकर परिवार के साथ पहुंचे ग्रामीणों में आक्रोश जताया और वहां मौजूद लोगों ने हंगामा खडा कर दिया।अधिकारी ने बताया कि देर तक चले हंगामे के बीच अधिकारियों के दखल के बाद लड़की के शव को चालू ‘डीप फ्रीजर’ में रखवाया गया।

मृतका के पिता ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक रिजवान बेटी को आये दिन मोबाइल पर अश्लील मैसेज करता था, साथ ही स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था, जिसकी वजह से वह परेशान थी। पीड़ित पिता ने कहा कि जब वह आरोपी के घर वालों से शिकायत करने पहुंचा तो उसका पिता उससे झगड़ने लगा।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 24 अप्रैल को आरोपी की ओर से धमकी मिलने के बाद बेटी डर गई और जब यह बात पता चली तो उन्होंने 26 अप्रैल को थाने में जाकर शिकायत की थी।

लड़की के पिता ने कहा, “शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की निष्क्रियता के कारण मानसिक तनाव और डर के चलते 26 अप्रैल की रात को बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।”

एसएसपी कुमार ने बताया कि आरोपी युवक मुस्लिम होने तथा पीड़ित हिंदू लड़की की आत्महत्या के कारण गांव में पनपे तनाव व आक्रोश के महौल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही पीड़ित पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी रिजवान और एक अन्य युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Tags: छात्रा के आत्महत्या करने के बाद तनाव
Previous Post

लखनऊ में बेकरी में आग लगने से दो लोगों की मौत

Next Post

बलरामपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, दो लोग घायल

Related Posts

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

August 4, 2026
उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत
उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

August 4, 2026
Next Post

बलरामपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, दो लोग घायल

Recent Posts

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।...

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों...

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group