Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच प्रशासन ने गाजी मसूद की दरगाह पर जेठ मेला की अनुमति देने से किया इनकार

admin by admin
May 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

बहराइच में मसूद गाजी की दरगाह पर हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘जेठ मेले’ के लिए इस बार जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहलगाम हमला, संभल हिंसा व वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर देश भर के जनमानस में विरोध व आक्रोश के मद्देनजर प्रशासन ने मेला कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

आगामी 15 मई से 15 जून तक बहराइच के दरगाह शरीफ में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर हर साल ‘जेठ मेला’ लगना था। मेले में देश-विदेश से करीब 15 लाख लोगों के आने का अनुमान था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पहुप कुमार सिंह ने शनिवार को एक वीडियो बयान में कहा कि ‘बहराइच में हर साल जेठ मेला का आयोजन होता रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों जैसे पहलगाम में आतंकी हमला, वक्फ बिल संशोधन व संभल हिंसा को लेकर जनमानस में विरोध व आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। जेठ मेले में लाखों की भीड़ आती है, इसलिए शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत इस आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है।

नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने कहा कि ‘दरगाह शरीफ प्रबंध समिति अध्यक्ष ने 15 अप्रैल को जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में वार्षिक जेठ मेला आयोजन की बैठक के लिए आग्रह किया था। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से आख्या मांगी गयी थी। इन सभी ने अपनी आख्या में स्पष्ट कहा है कि कानून व्यवस्था व उत्पन्न परिस्थितियों के कारण इस समय वार्षिक जेठ मेला की संस्तुति व अनुमति देना उचित नहीं है। इस स्थिति के क्रम में दरगाह मेला प्रबंधक को अवगत भी करा दिया गया है।

गौरतलब है कि हिंदूवादी संगठन बीते कई वर्षों से महाराजा सुहेलदेव को अपना आदर्श और सैयद सालार मसूद को आक्रांता बताते रहे हैं। जिस स्थान पर मेला लगता है उसे हिंदूवादी संगठन सूर्य कुंड बताते हैं। 20 मार्च को एक कार्यक्रम में बहराइच आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में महाराजा सुहेलदेव के शौर्य की सराहना की थी।

अपने भाषण में योगी ने यह भी कहा था कि ‘आक्रांता (गाज़ी) का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता।”

बीते दिनों सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर संभल में लगने वाले ‘नेजा मेला’ को वहां के प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया था।

बीती 23 मार्च को मेला प्रबंध समिति ने बहराइच के ‘जेठ मेले’ के लिए होने वाले ठेकों की नीलामी अचानक स्थगित कर दी थी, जिससे मेला लगने की संभावनाओं पर आशंका जताई जाने लगी। लेकिन कुछ ही दिन बाद 27 मार्च को नीलामी सम्पन्न हो जाने से मेला ना होने की आशंकाएं निर्मूल लगने लगीं और बहराइच में मेला कराए जाने के कयास लगाए जाने लगे थे।

हिंदूवादी संगठन लगातार मेले को रद्द करने की मांग कर रहे थे।

Tags: जेठ मेला की अनुमति देने से किया इनकार
Previous Post

IMD मल्टी-हज़ार्ड वॉर्निंग: सावधान! मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में भयंकर तूफान, ओलावृष्टि की संभावना

Next Post

Ayodhya में एक देश, एक चुनाव पर जनजागरण; अमानीगंज के प्रबुद्ध समागम में शामिल हुए लल्लू सिंह

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

Ayodhya में एक देश, एक चुनाव पर जनजागरण; अमानीगंज के प्रबुद्ध समागम में शामिल हुए लल्लू सिंह

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group