Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एजाज खान के रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को उल्लू ऐप ने हटाया, पार की अश्लीलता की सारी हदें

उल्लू ऐप को मुख्य रूप से उसकी वयस्क सामग्री के लिये जाना जाता है।

admin by admin
May 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मुंबई, अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो ‘‘हाउस अरेस्ट’’ में यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री को लेकर बढ़ते विवाद के बाद स्ट्रीमिंग मंच ‘उल्लू’ से इसे हटा दिया गया है।

उल्लू ऐप पर शो ‘हाउस अरेस्ट’ सर्च किये जाने पर शुक्रवार को कोई परिणाम नहीं मिला। सर्च करने पर आए संदेश में कहा गया, ‘‘आपके द्वारा ‘हाउस अरेस्ट’ के लिए किए गए सर्च का कोई मिलान नहीं मिला।

उल्लू ऐप को मुख्य रूप से उसकी वयस्क सामग्री के लिये जाना जाता है।

उल्लू ऐप से इस शो को ऐसे समय में हटा दिया गया है, जब शो की एक छोटी वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और इसने आक्रोश को जन्म दिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शो से जुड़े विवाद का स्वत: संज्ञान लेते हुए उल्लू ऐप के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) विभु अग्रवाल और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान को तलब किया तथा शो की सामग्री की कड़ी निंदा की है।

आयोग ने कहा, ‘वायरल क्लिप में महिलाओं को कैमरे के सामने जबरन अंतरंग कृत्य करने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। एनसीडब्ल्यू ने इस मंच (उल्लू) की अश्लीलता को बढ़ावा देने और सहमति का उल्लंघन करने के लिए आलोचना की है।

अग्रवाल और ‘रक्तचरित्र’ समेत कुछ फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके खान को नौ मई को एनसीडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

शो के प्रतिभागियों में से एक गहना वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें कई संदेश मिल रहे हैं कि अश्लीलता फैलाने के लिए शो पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘आप लोग पोर्न देखते हैं। क्या यह अश्लीलता फैलाना नहीं है। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? वशिष्ठ ने मीडिया संस्थानों पर बड़े मुद्दों पर बहस को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘छोटे मुद्दों को बड़ा बनाया जा रहा है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर शो की एक क्लिप साझा की और पूछा कि इस तरह की ‘‘अश्लील सामग्री’’ बनाने वाले ‘कंटेट ऐप’ पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाता है।

उन्होंने पूछा, ‘‘मैंने स्थायी समिति के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं। मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।

चतुर्वेदी ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन ऐप के नाम थे, जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मार्च 2024 में प्रतिबंधित कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 14 मार्च, 2024 को 18 ओटीटी मंच पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो अश्लील सामग्री प्रसारित करते हुए पाए गए थे। सरकार ने जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, वह मुख्य रूप से अश्लील सामग्री वितरित करने वाले मंच थे। 18 ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया। हैरानी की बात है कि दो सबसे बड़े ऐप ‘उल्लू’ और ‘ऑल्ट बालाजी’ को इसके दायरे से बाहर रखा गया था। क्या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय बताएगा कि उन्हें (उपरोक्त दोनों ऐप को) इस प्रतिबंध से क्यों बाहर रखा गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र विधानपरिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करो। एजाज खान के ‘हाउस अरेस्ट’ पर तुरंत रोक लगाओ। इसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं।’’

वाघ ने कहा, ‘‘ऐसी सामग्री अब बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी संस्कृति का अपमान करते हैं, बल्कि समाज के नैतिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह अगली पीढ़ी के दिमाग पर एक विकृत हमला है।’’

उल्लू ऐप पर 11 अप्रैल से ‘हाउस अरेस्ट’ का प्रसारण शुरू हुआ था। इस रियलिटी शो में 12 प्रतिभागी हैं, जिसमें से नौ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। शो में ये सभी एक आलीशान विला में रहते हैं, जहां उन्हें विभिन्न टास्क करने पड़ते हैं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सामग्री के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए खान और ऐप की आलोचना की।

एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एजाज खान और उल्लू ऐप दोनों ही बार-बार अपराध करते हैं। ऐसे अश्लील ओटीटी शो पर सेंसरशिप क्यों नहीं है? मुझे लगा था कि भारत में पोर्न साइट पर प्रतिबंध है।’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘क्या यह अश्लीलता नहीं है? लैटेंट पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया गया, क्योंकि यह एक डार्क कॉमेडी शो था। ओह, अश्लील शो पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, है न? एजाज खान अपने नये शो में इसका खुलकर प्रचार कर रहे हैं।

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘यह शो न केवल घिनौना है, बल्कि अश्लीलता की परिभाषा से परे है। प्रस्तोता एजाज खान हदें पार कर रहे हैं। यह बिग बॉस की सबसे सस्ती कॉपी है। इस शो की रील वायरल हो रही है। कृपया इस शो पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाएं।

उल्लू ऐप 2018 में शुरू किया गया था। इस पर वेब-सीरीज, फिल्में और रियलिटी शो सहित विभिन्न प्रकार की बोल्ड और वयस्क सामग्री उपलब्ध हैं।

Tags: उल्लू ऐप ने हटायापार की अश्लीलता की सारी हदें
Previous Post

उत्तर भारत में बारिश का कहर; सात लोगों की मौत, दिल्ली-एनसीआर में कई जगह गिरे पेड़

Next Post

गाजीपुर में दो चचेरी बहनों ने गंगा नदी में पुल से छलांग लगाई, एक की मौत

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
Next Post

गाजीपुर में दो चचेरी बहनों ने गंगा नदी में पुल से छलांग लगाई, एक की मौत

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group