Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: महिला से अभद्रता करने के आरोप में हेड कांस्टेबल बर्खास्त

admin by admin
May 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

नोएडा, गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महिला से अभद्रता करने के मामले में निलंबित हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है तथा पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को बीटा दो थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी को ऐच्छर चौकी क्षेत्र में कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पीआरवी मदद के लिए मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी की, वहां मौजूद एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई जिससे नाराज सिपाही ने गुस्से में आकर व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया और बीचबचाव के लिए आई महिला के साथ भी मारपीट की।

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद 30 अप्रैल को हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया और मामले की जांच डायल-112 के सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की गई।

उन्होंने बताया कि जांच में पीआरवी-1860 पर तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक एवं होमगार्ड सत्य प्रकाश को महिला से अभद्रता करने का दोषी पाया गया, जिसके बाद ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति (जीरो टॉलरेंस) को अपनाते हुए हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि होमगार्ड सत्य प्रकाश की बर्खास्तगी की सिफारिश करते हुए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।

Tags: नोएडा: महिला से अभद्रता
Previous Post

रायबरेली में पुरुष शौचालय की सफाई महिला कर्मियों से कराने पर अदालत ने उठाया सवाल

Next Post

नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Related Posts

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल
उत्तर प्रदेश

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

August 7, 2026
चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर
उत्तर प्रदेश

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

August 7, 2026
भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

August 7, 2026
प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन
अयोध्या

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

August 6, 2026
Next Post

नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Recent Posts

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी सुरक्षा चौकी को चकमा देकर तेज...

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी...

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को 41 खिलाड़ियों को लेकर लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस...

चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

लखनऊ, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हॉलमार्क नियमों के कथित उल्लंघन के लिए लखनऊ स्थित एक जौहरी की दुकान पर...

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

भदोही जिले के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को उसके पिता ने सिर पर वार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group