Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रायबरेली में पुरुष शौचालय की सफाई महिला कर्मियों से कराने पर अदालत ने उठाया सवाल

admin by admin
May 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रायबरेली के एक गांव में पुरुषों के लिए सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव का काम महिलाओं को सौंपे जाने पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई।

यह मुद्दा उस समय आया जब न्यायालय की लखनऊ पीठ रायबरेली जिले के महाराजगंज विकास खंड के ज्योना गांव में पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालयों के निर्माण व रखरखाव से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी।

न्यायमूर्ति ए. आर. मसूदी और न्यायमूर्ति ए. के. श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले में विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया तथा संबंधित ग्राम प्रधान को 22 मई को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का भी आदेश दिया।

यह जनहित याचिका जमुना प्रसाद ने ज्योना ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति के बारे में दायर की थी। इससे पहले, पीठ ने याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विचार करने के लिए ग्राम प्रधान को तलब किया था।

अदालत के आदेश का पालन करते हुए, ग्राम प्रधान पीठ के समक्ष उपस्थित हुए और न्यायाधीशों को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में पुरुषों और महिलाओं के लिए एक सामान्य शौचालय बनाया गया है।

उन्होंने अदालत को बताया, ‘एक ही स्थान पर महिलाओं के लिए तीन अलग-अलग शौचालय और पुरुषों के लिए भी इतने ही शौचालय बनाए गए हैं। शौचालयों के रखरखाव की निगरानी के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से 12 महिलाओं के एक स्वयं सहायता समूह को लगाया गया है।

पुरुषों के लिए विशेष रूप से निर्धारित शौचालयों के रख-रखाव के संबंध में ग्राम पंचायत के दृष्टिकोण के बारे में न्यायालय द्वारा पूछे जाने पर, ग्राम प्रधान ने बताया कि एक ही स्वयं सहायता समूह सभी शौचालयों के रख-रखाव के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि समूह में केवल महिलाएं शामिल हैं, जो लगभग एक वर्ष से कार्यरत हैं।

पीठ ने इस स्पष्टीकरण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘पुरुषों के शौचालयों का रखरखाव महिला कर्मियों से कराना ग्राम पंचायत द्वारा विकसित किसी भी योजना के अनुरूप नहीं लगता। रखरखाव का विशेष नियंत्रण ग्राम पंचायत के पास है।

Tags: रायबरेली में पुरुष शौचालय की सफाई
Previous Post

भदोही में प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी की

Next Post

नोएडा: महिला से अभद्रता करने के आरोप में हेड कांस्टेबल बर्खास्त

Related Posts

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

August 6, 2026
संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

August 6, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव कराने में देरी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जताई चिंता

August 6, 2026
उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

August 6, 2026
Next Post

नोएडा: महिला से अभद्रता करने के आरोप में हेड कांस्टेबल बर्खास्त

Recent Posts

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने...

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में एक असामान्य घटना में एक व्यक्ति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी का कथित तौर पर...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

पंचायत चुनाव कराने में देरी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में विलंब पर चिंता व्यक्त करते...

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का...

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार शाम रोडवेज बस और डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में बस चालक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group