Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जेएनयू ने नेता स्वाति सिंह को फिर से किया निलंबित, प्रॉक्टोरियल इन्क्वायरी का निष्कर्ष

admin by admin
April 30, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पीएचडी छात्रा स्वाति सिंह को निलंबित कर दिया है। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) की अध्यक्ष एवं जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की पूर्व काउंसलर सिंह के खिलाफ यह ताजा अनुशासनात्मक कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब इस साल की शुरुआत में दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसी तरह की एक कार्रवाई को खारिज कर दिया था।

इस मामले पर विश्वविद्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नवीनतम निलंबन आदेश पर 28 अप्रैल की तिथि है। इसमें कहा गया है, ‘‘प्रॉक्टोरियल इन्क्वायरी के निष्कर्षों के मद्देनजर, स्वाति सिंह को विश्वविद्यालय से निलंबित किया जाता है और तत्काल प्रभाव से उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।’

आदेश में कहा गया कि उच्च न्यायालय के 7 फरवरी के निर्देश के अनुपालन में सेंटर फॉर रशियन स्टडीज, स्कूल आफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज में पीएचडी स्कॉलर सिंह के खिलाफ एक नयी जांच शुरू की गई थी।

अनुशासनात्मक कार्यवाही में उन्हें ‘‘29 अगस्त 2023 को जेएनयू की एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ बहस और हिंसा में शामिल होने’ का दोषी पाया गया।

इसमें कहा गया, ‘‘किसी छात्र, कर्मचारी या शिक्षक के प्रति किसी भी प्रकार की धमकी या अपमानजनक व्यवहार को अनुशासन और आचरण का एक उल्लंघन माना जा सकता है। इसके मद्देनजर, स्वाति सिंह को दो सेमेस्टर के लिए निलंबित किया जाता है और उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। भविष्य में ऐसी अनुशासनहीन गतिविधियों को न दोहराने की सख्त चेतावनी दी जाती है।

इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि ‘‘जो कोई भी परिसर में किसी भी छात्रावास/आवास में स्वाति सिंह को आश्रय देगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सिंह को इससे पहले परिसर में एक विरोध प्रदर्शन में कथित संलिप्तता के लिए नवंबर 2023 में निलंबित किया गया था। उन्होंने इस कार्रवाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी, जिसने आदेश को रद्द कर दिया और जेएनयू को उनकी शैक्षणिक स्थिति बहाल करने तथा उन्हें छात्रावास आवास प्रदान करने का निर्देश दिया।

सिंह ने ‘ कहा, ‘‘अदालत के आदेश के बाद मेरी पढ़ाई फिर से शुरू हो गई, लेकिन मेरे अनुरोध के बावजूद मुझे मेरा छात्रावास वापस नहीं दिया गया। मैं अब भी विश्वविद्यालय परिसर के बाहर रह रही हूं और अधिक किराया दे रही हूं।

अब मुझे फिर से निलंबित कर दिया गया है और मेरी छात्रवृत्ति रोक दी जाएगी। मैं किराया कैसे चुकाऊंगी और अपनी पढ़ाई कैसे जारी रखूंगी?’

उन्होंने कहा कि हालिया निलंबन से उनके शोध में और देरी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पिछले निलंबन के कारण पहले ही प्रभावित हो चुकी हूं क्योंकि मैंने छह महीने गंवा दिए थे। अब, जब मुझे शोध के लिए अपनी आरएसी जमा करनी थी, तो मुझे फिर से निलंबित कर दिया गया है। इससे कम से कम एक साल की देरी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ़ मेरे बारे में नहीं है – प्रशासन हर उस आवाज़ को बंद करना चाहता है जो इस पर सवाल उठाती है। जेएनयूएसयू ने इस नए कदम को ‘‘कानूनी एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों का उल्लंघन’’ करार दिया।

इसने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह निलंबन आदेश न केवल मनमाना और असंगत है, बल्कि यह दोहरे खतरे का एक परेशान करने वाला मामला भी है। यह छात्र कार्यकर्ताओं के खिलाफ उत्पीड़न के एक परेशान करने वाले स्वरूप को दर्शाता है।

छात्र संघ ने इस कदम को सिंह के 2024-25 के जेएनयूएसयू चुनावों में महासचिव पद के लिए अपने नामांकन को रद्द करने के खिलाफ जारी अदालती मामले से भी जोड़ा।

सिंह ने कहा, ‘‘वे मुझ पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि जेएनयूएसयू चुनाव में मेरे नामांकन को रद्द करने का मामला अभी भी अदालत में है। नामांकन बंद होने से कुछ घंटे पहले ही मेरा नामांकन मनमाने ढंग से रद्द कर दिया गया। मैं न्याय के लिए फिर से अदालत का रुख करूंगी।

जेएनयूएसयू ने कुलपति को एक ज्ञापन सौंपकर सिंह के निलंबन को तत्काल वापस लेने, प्रभावित छात्रों को बुनियादी सुविधाएं बहाल करने और ‘चीफ प्रॉक्टर मैनुअल’ में हाल ही में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि इन बदलावों का इस्तेमाल ‘‘असहमति को अपराध बनाने’’ और परिसर में राजनीतिक सक्रियता को हतोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है।

Tags: जेएनयू ने नेता स्वाति सिंह को फिर से निलंबितप्रॉक्टोरियल इन्क्वायरी का निष्कर्ष
Previous Post

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक उमानाथ हुए सेवानिवृत, विनय कुमार सिंह को मिला प्रभार

Next Post

गोरखपुर: फोन पर तीन तलाक दिए जाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post

गोरखपुर: फोन पर तीन तलाक दिए जाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मी निलंबित

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group