Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भड़काऊ पोस्ट के आरोप में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

admin by admin
April 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ राजद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शिकायत में कहा गया है कि पिछले सप्ताह हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक विशेष धर्म समुदाय को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर उनकी भड़काऊ पोस्ट देश की एकता को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘गायिका एवं कवयित्री नेहा सिंह राठौर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सोशल मीडिया मंच पर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए जिनका राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

उन्होंने बताया कि मुकदमे में राठौर पर धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि राठौर ने पहलगाम हमले में निर्दोष पीड़ितों की मौत पर सवाल उठाए और राष्ट्र विरोधी बयान दिए, जिससे शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई। उनके बयान पाकिस्तान में वायरल हो गए हैं, जहां मीडिया द्वारा उनका इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए किया जा रहा है।

शिकायत के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने बताया कि लोक गायिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सांप्रदायिक दुश्मनी को बढ़ावा देने, सार्वजनिक शांति को भंग करने और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने का प्रयास करना शामिल है। साथ ही, उन पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

बीएनएस में स्पष्ट रूप से राजद्रोह का उल्लेख नहीं किया गया है, जैसा कि औपनिवेशिक युग के भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए में इसका उल्लेख किया गया था, लेकिन नयी आपराधिक संहिता की धारा 152 देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने के समान आरोपों से निपटती है।

Tags: भड़काऊ पोस्ट के आरोप में लोक गायिका
Previous Post

भारत छोड़ने में विफल रहने वाले पाकिस्तानियों को हो सकती है तीन साल की जेल, अब न्यायालय…

Next Post

बहराइच के मदरसे में दसवीं का एक भी छात्र अंग्रेजी में नहीं लिख पाया अपना नाम, नोटिस जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

September 22, 2026
Next Post

बहराइच के मदरसे में दसवीं का एक भी छात्र अंग्रेजी में नहीं लिख पाया अपना नाम, नोटिस जारी

Recent Posts

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group