Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों के खिलाफ अपहरण और अवैध वसूली की प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
April 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली में एक किसान को स्मैक तस्करी में फंसाने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की मांग करने के आरोप में फतेहगंज पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह व सिपाही मोहित चौधरी और हिमांशु के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि चौंकी प्रभारी व दो सिपाहियों के खिलाफ अपहरण, धमकी और अवैध वसूली जैसे संगीन आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।उन्होंने कहा कि तीनों को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम भिटौरा गांव निवासी किसान बलवीर को बृहस्पतिवार रात पुलिसकर्मियों ने उनके घर से जबरन उठा लिया।

पुलिस ने बताया कि चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, कांस्टेबल मोहित और हिमांशु ने उनके घर में घुसकर तलाशी ली, सामान बिखेरा और फिर उन्हें उठाकर रबड़ फैक्टरी कॉलोनी स्थित एक निजी आवास में ले जाकर बंधक बना लिया।

बलवीर के परिवार से कहा गया कि वह स्मैक का धंधा करते हैं और उन्हें छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गयी जबकि बलवीर के खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड तक नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, बलवीर के परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ), हाईवे, नीलेश मिश्रा को जांच के लिए भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब मिश्रा मौके पर पहुंचे, तबतक चौकी प्रभारी और दोनों सिपाही वहां से फरार हो चुके थे।

उनके मुताबिक, सीओ ने अपहृत बलवीर को सुरक्षित छुड़वाया और मामले की विस्तृत रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पुलिसकर्मी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें गठित की गई हैं। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है।

https://twitter.com/bareillypolice/status/1908454531072926185

Tags: खिलाफ अपहरण और अवैध वसूलीबरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों
Previous Post

गाजीपुर: झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचला, सो रहे तीन बच्चों की मौत

Next Post

इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे तीन वांछित आरोपियों को CBI यूएई से लाई

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
Next Post

इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे तीन वांछित आरोपियों को CBI यूएई से लाई

Recent Posts

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group