Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: आर्डिनेंस फैक्ट्री का कर्मचारी संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार

admin by admin
March 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


कानपुर, उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को आयुध निर्माणी कानपुर के एक कर्मचारी को संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह जानकारी एटीएस के एक आधिकारिक बयान से मिली।

एटीएस ने बयान में कहा कि आरोपी की पहचान कुमार विकास के रूप में की गई है और वह आयुध निर्माणी कानपुर में जूनियर वर्क्स मैनेजर के रूप में कार्यरत था।

बयान के अनुसार, कुमार विकास एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था, जिसने ‘‘नेहा शर्मा’’ नाम का इस्तेमाल किया था। बयान में कहा गया है कि कुमार विकास फेसबुक के माध्यम से संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के सम्पर्क में आया।

बयान में कहा गया है कि जांच में पता चला कि विकास आयुध निर्माण से जुड़े दस्तावेज, कर्मचारी उपस्थिति पत्रक, मशीन लेआउट और उत्पादन चार्ट से संबंधित गोपनीय दस्तावेज और संवेदनशील डेटा व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज रहा था।

बयान के अनुसार इससे पहले, 13 मार्च को, एटीएस ने इसी तरह के अपराध के लिए हजरतपुर, फिरोजाबाद से आयुध निर्माणी के एक और कर्मचारी रवींद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। बयान के अनुसार उससे पूछताछ के बाद एटीएस अधिकारियों को कुमार विकास का पता चला था, जो जनवरी 2025 से संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) कर्मचारी के रूप में पेश किया था और शुरुआत में फेसबुक के जरिये कुमार विकास से संपर्क किया था।

बयान में कहा गया है कि बाद में दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और व्हाट्सऐप पर अपना संचार जारी रखा। बयान में कहा गया है कि पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने गुप्त बातचीत के लिए लूडो गेमिंग ऐप का इस्तेमाल किया।

बयान में कहा गया है कि कुमार विकास को कथित तौर पर गोपनीय जानकारी देने के लिए वित्तीय प्रलोभन दिया गया था। कुमार विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Tags: साझा करने के आरोप में गिरफ्तार
Previous Post

कानपुर के पास पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया, मौत

Next Post

कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Recent Posts

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group