सीतापुर, जिले में एक पत्रकार की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतक पत्रकार एक प्रतिष्ठित अखबार में सेवारत था। वह बाइक से लौट रहा था इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गये।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हुई, जहां हमलावरों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर कई राउंड फायरिंग कर दी।
मृतक का नाम राघवेंद्र वाजपेयी बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार राघवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल पूरे मामले पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमला क्यों हुआ और किसने इसे अंजाम दिया, जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शूटर्स की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिले भर में कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है।


