Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बारिश में धुला, आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में

admin by admin
March 1, 2025
in खेल, देश
0

लाहौर, अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का अहम मुकाबला बारिश के कारण शुक्रवार को रद्द होने के बाद आस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मैच उस समय बारिश के कारण रोकना पड़ा जब 274 रन के लक्ष्य के जवाब में आस्ट्रेलिया ने 12 . 5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिये थे ।

मैदानकर्मियों की तमाम कोशिशों के बावजूद पिच पर कई जगह पानी भर गया था जिसे देखकर अंपायरों ने मुआयने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया । मैच पूरा करने के कटआफ समय से एक घंटा पहले बारिश आ गई थी।

आस्ट्रेलिया ने चार अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में उसका पिछला मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था ।

बारिश के समय ट्रेविस हेड 40 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर खेल रहे थे ।उन्हें छह के स्कोर पर फजलहक फारूकी की गेंद पर मिडआन में राशिद खान ने जीवनदान भी दिया जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया । दूसरे छोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ ने 22 गेंद में 19 रन बनाये थे ।

अब अफगानिस्तान के अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें कम ही रह गई है । उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा । अगर दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा । इंग्लैंड के जीतने पर दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के तीन तीन अंक होंगे जिससे बात नेट रनरेट पर आ जायेगी ।

अफगानिस्तान का नेट रनरेट अभी माइनस 0 . 99 है और वह तभी बाहर होने से बच सकता है जब दक्षिण अफ्रीका 200 रन से अधिक के अंतर से हार जाये ।

इससे पहले सेदिकुल्लाह अटल के 85 रन और अजमतुल्लाह उमरजइ के 67 रन की मदद से अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाये ।

अटल ने धीमी शुरूआत के बाद पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई जबकि उमरजइ ने आखिर में आक्रामक पारी खेलकर अफगानिस्तान को 270 रन के पार पहुंचाया जबकि एक समय उसके आठ विकेट 235 रन पर गिर गए थे ।

उमरजइ ने 63 गेंद की अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया । उन्होंने 49वें ओवर में नाथन एलिस को दो छक्के जड़े जिसमें मिडविकेट के ऊपर 102 मीटर का छक्का शामिल है । इसके बाद लांग आफ पर छक्का लगाया । इससे स्टार स्पिन आक्रमण वाली अफगानिस्तान टीम को एक अच्छा स्कोर मिल गया ।

उमरजइ आखिरी ओवर में बेन ड्वारशुइस का शिकार हुए जिन्होंने आखिरी गेंद पर नूर अहमद को भी आउट करके नौ ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये । विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने 37 रन अतिरिक्त भी दिये जिसमें 17 वाइड गेंद शामिल हैं ।

पहले बल्लेबाजी करने वाली अफगानिस्तान टीम की शुरूआत खराब रही और स्पेंसन जॉनसन ने रहमानुल्लाह गुरबाज को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया । इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में 177 रन बनाने वाले इब्राहिम जदरान 28 गेंद में 22 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार हुए ।

इसके बाद अटल ने पारी को संभाला और कुछ बेहतरीन कवर ड्राइव और फ्लिक लगाये । उन्हें कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में भरोसेमंद जोड़ीदार मिला और दोनों ने 68 रन की साझेदारी की । अटल ने मैक्सवेल को छक्का लगाकर वनडे में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया ।

इसके बाद जम्पा को दो छक्के और लगाये लेकिन अपने पहले शतक से 15 रन से चूक गए । वह जॉनसन की गेंद पर शॉर्ट कवर में स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे । इस समय अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 159 रन था । इसके बाद शाहिदी भी (49 गेंद में 20 रन ) जल्दी आउट हो गए । राशिद खान के आउट होने के समय स्कोर आठ विकेट पर 235 रन था ।

उमरजइ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवरों में आक्रामक पारी खेली । इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ 41 रन बनाने वाले उमरजइ ने साबित कर दिया कि उन्हें आईसीसी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर क्यो चुना गया था ।

उन्होंने 54 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 1000 रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे अफगान बल्लेबाज बन गए । उन्होंने 31 पारियों में यह आंकड़ा छुआ जबकि जदरान ने 24, गुरबाज ने 27 और शाह ने भी 31 पारियों में एक हजार वनडे रन पूरे किये थे ।

Tags: आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में
Previous Post

ट्रंप और जेलेंस्की में कहासुनी; यूक्रेन के समर्थन में आए यूरोपीय देश

Next Post

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में क्या होगा असर

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में क्या होगा असर

Recent Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले में बुधवार शाम तालाब में फंसी अपनी भैंस को निकालने के प्रयास में एक महिला और उसके 19...

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group