Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत, तीसरा घायल

admin by admin
February 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जिला अमेठी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी देवी प्रसाद लोधी के तीन पुत्र चंदन कुमार (26), सूरज (23) और रघुनंदन (17) शटरिंग का काम करते थे और शनिवार को एक साथ लखनऊ गए थे।

पुलिस के अनुसार, तीनों सोमवार की रात बाइक से अमेठी लौट रहे थे, तभी हैदरगढ़ के आगे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन और रघुनंदन सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलकर आगे निकल गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। तीसरा भाई सूरज छिटक कर दूर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने तीनों को केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्र, हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन और रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया।

हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से ट्रक और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: तीसरा घायलबाइक सवार दो भाइयों की मौत
Previous Post

गठिया सिर्फ अमीरों की बीमारी थी; अब आम लोग भी बड़े पैमाने पर हो रहे शिकार

Next Post

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने लगाई संगम में डुबकी

Related Posts

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
उत्तर प्रदेश

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

August 6, 2026
लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

August 6, 2026
आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

August 6, 2026
संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

August 6, 2026
Next Post

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने लगाई संगम में डुबकी

Recent Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

झांसी, माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क...

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने 21 वर्षीय अपनी सहपाठी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू घोंपकर...

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group