Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ पर रोक

admin by admin
February 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

महाकुंभ के बाद वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ को देखते हुए 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ (विशिष्ट लोगों के लिए दर्शन) की व्यवस्था पर रोक लगा दी गयी है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को होने के कारण देश के विभिन्न प्रान्तों से दर्शनार्थियों का हुजूम आने की सम्भावना है। इसे देखते हुए आगामी 25 से 27 तक मंदिर में ‘वीआईपी दर्शन’ पर रोक लगा दी गयी है।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के साधु, संत और नागा साधु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इस अवसर पर नागा अखाड़ों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर दर्शन पूजन किया जाएगा जिससे मंदिर के द्वार संख्या 4 से सामान्य जन प्रवेश बाधित रहेगा। इसके कारण सामान्य दर्शन में लगे श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा अवधि बढ़ने की संभावना रहेगी।

मिश्रा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और उमस के वर्तमान वातावरण में अत्यधिक प्रतीक्षा अवधि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। इसे देखते हुए भी 25 फरवरी से 27 फरवरी तक किसी भी प्रकार के ‘वीआईपी दर्शन’ व्यवस्था को पूरी तरह से बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर 12 लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे थे लेकिन इस बार महाकुंभ वर्ष होने के कारण यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व काशी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाकुंभ के अवसर पर प्रतिदिन छह से नौ लाख लोग बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के बाबा दरबार में आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए मंदिर के चारों द्वार में कतारों की संख्या बढ़ाई गई है। अखाड़ों और नागा साधुओं के लिये दर्शन-पूजन का समय निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बाकी के समय में आम जनता के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की दृष्टि से मंदिर परिसर में जगह जगह पीने का पानी, ओआरएस, ग्लूकोज, शेड (विश्राम के लिए स्थान), मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है।

काशी जोन के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन ने वाराणसी में 55 स्थानों को चिह्नित किया है जहां अवरोधक लगाए जाएंगे। काशी विश्वनाथ धाम परिसर को जोन और सेक्टर में विभाजित कर 13 सेक्टर में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गोदौलिया से मैदागिन चौराहे तक ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। साथ ही दशाश्वमेध घाट तक अवरोधक को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आठ यातायात इंस्पेक्टर, 24 यातायात सब-इंस्पेक्टर, 164 हेड कॉन्स्टेबल और 300 से अधिक होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।

Tags: वीआईपी दर्शन’ पर रोक
Previous Post

लखनऊ: बेटी के लापता होने से व्यथित दम्पति ने विधानभवन के गेट के पास किया आत्मदाह का प्रयास

Next Post

भदोही जिले में ट्रक की टक्कर से पीएसी बटालियन के कमांडेंट समेत तीन जख्मी

Related Posts

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
उत्तर प्रदेश

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

August 5, 2026
छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
उत्तर प्रदेश

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

August 5, 2026
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
Next Post

भदोही जिले में ट्रक की टक्कर से पीएसी बटालियन के कमांडेंट समेत तीन जख्मी

Recent Posts

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट...

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group