Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चंद्रभानु पासवान: ग्राम प्रधान के बेटे कैसे बने टिकट के बड़े दावेदार, ‘न मथुरा न काशी अवधेश पासी’ का नारा देने वाली SP की साईकिल की पंचर

admin by admin
February 8, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, पेश से वकील चंद्रभानु पासवान अयोध्या के रुदौली से दो बार जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। चंद्रभानु बीजेपी की जिला इकाई में कार्य समिति के भी सदस्य हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वो अनुसूचित जाति संपर्क प्रमुख रहे। वहीं उनके पिता बाबा रामलखन दास ग्राम प्रधान हैं।

चंद्रभान गत 2 वर्षों से मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर एक्टिव थे। इसीलिए मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रमुख दावेदारों में भी शामिल थे। इस सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया था. वहीं, सपा ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत कई तमाम बड़े नेताओं ने अजीत प्रसाद के समर्थन में रैली और जनसभाएं की थीं।

पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जिस कारण उपचुनाव कराया गया। सपा ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता पासवान को चुना था, दोनों पासी समुदाय से हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस इस सीट पर गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 फरवरी को हुए उपचुनाव में कुल 3.71 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जो 2022 के विधानसभा चुनाव से अधिक है। मिल्कीपुर उपचुनाव सपा और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है।

बता दे, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया और इसकी एक वजह उत्तर प्रदेश रहा जहां समाजवादी पार्टी ने उसके रथ को रोक दिया। इसके साथ ही राम मंदिर के उद्घाटन के बावजूद बीजेपी को अयोध्या की फैजाबाद सीट भी गंवानी पड़ी। जिसके बाद से ही इस सीट से जीते सपा सांसद अखिलेश के पोस्टर ब्वॉय़ बन बैठे।

समाजवादी पार्टी ने इससे जुड़ा एक नारा नारे ना मथुरा, ना काशी, अबकी बार अवधेश पासी भी दिया। अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर उद्धाटन के ठीक बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाथों बीजेपी को मिली शिकस्त भगवा पार्टी के लिए चुभने वाली थी।

लेकिन मिल्कीपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव देश के हाई प्रोफाइल बाई इलेक्शन में से एक रहा है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार 5,459 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाज ने हिंदुत्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला अयोध्या की फ़ैजाबाद सीट से बीजेपी के लल्लू सिंह 54567 मतों से हराकर विपक्ष को सबसे बड़ी ख़ुशी दी थी। अब मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 60 हजार से अधिक वोटों से हराकर सूद समेत हिसाब बराबर किया है।

Tags: SP की साईकिल की पंचर
Previous Post

IND vs ENG ODI : कोहली की एंट्री से श्रेयस या यशस्वी कौन होगा बाहर?

Next Post

हरदोई में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

हरदोई में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

Recent Posts

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group