Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांव में तेंदुए ने हमला कर पांच ग्रामीणों को किया घायल

admin by admin
February 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच, कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से सटे एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया । वन विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिकित्सकीय परामर्श पर चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया।

कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह निशानगाढ़ा क्षेत्र में कारीकोट ग्राम के मजरा बरगदपुरवा में गन्ने के खेत में एक तेंदुआ बैठा हुआ था जिसके बाद ग्रामीण खेत के आसपास एकत्र हो गये।

शिवशंकर ने बताया कि वनकर्मियों ने गोला-पटाखा दागकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया लेकिन उसने (तेंदुए ने) पहले एक ग्रामीण को घायल किया और वह एक घर में घुस गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को घर के पास इकट्ठा देखकर संभवतः तेंदुआ फिर भड़क गया और हमला कर भीड़ में मौजूद चार अन्य लोगों को घायल कर दिया एवं फिर वह जंगल की ओर भाग गया। शिवशंकर ने बताया कि तीन ग्रामीणों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार दो अन्य ग्रामीणों को ज्यादा चोट आई थी, लेकिन उनके जीवन को खतरा नहीं था, फिर भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज (बहराइच) ले जाने का परामर्श दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर घटनास्थल का निरीक्षण कर गांव के निकट पिंजरा (ट्रैपिंग केज) लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Tags: कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांव में तेंदुए
Previous Post

Premanand Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का महिलाओं ने किया विरोध, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, देर रात जाते थे आश्रम

Next Post

भारत ने इंग्लैण्ड को दी 4 विकेट से शिकस्त; ऑलराउंड प्रदर्शन से हराया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

भारत ने इंग्लैण्ड को दी 4 विकेट से शिकस्त; ऑलराउंड प्रदर्शन से हराया

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group