Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पटरी पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आये, कम से कम 10 लोगों की मौत

admin by admin
January 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

जलगांव, उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतर गए कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये और इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

https://publicnews360.in/wp-content/uploads/2025/01/पटरी-पर-उतरे-यात्री-दूसरी-ट्रेन-की-चपेट-में-आये.mp4

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने जिलाधिकारी द्वारा दी गई सूचना के हवाले से कहा कि इस दुर्घटना में 10 से 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं जलगांव निवासी केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार मरने वाले लोगों की संख्या 40 तक पहुंच सकती है।

यह दुर्घटना मुंबई से 400 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित पचोरा के निकट माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई जहां शाम करीब पांच बजे लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी और उन्होंने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटनास्थल के कुछ वीडियो में कुछ लोगों के शव और क्षत-विक्षत अंग देखे जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि जलगांव जनरल अस्पताल और आसपास के अस्पतालों को हादसे में घायल यात्रियों के उपचार के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

दावोस गए फडणवीस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जलगांव जिले में पचोरा के पास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि जलगांव जिला प्रशासन रेलवे के साथ मिलकर काम कर रहा है और घायलों के उपचार के लिए तत्काल बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा, ‘‘हमारी प्रारंभिक जानकारी है कि पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में ‘हॉट एक्सिल’ या ‘ब्रेक बाइंडिंग’ (जैमिंग) की वजह से चिंगारी निकली और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींच दी और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय पास की पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और जलगांव के प्रभारी मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा, ‘‘वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं जिसके बाद और अधिक जानकारी उपलब्ध होगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार भुसावल से एक दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर भेज दी गई है और मध्य रेलवे घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के हर संभव प्रयास कर रहा है।

Tags: पटरी पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आये
Previous Post

गोरखपुर शहर में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 29 गिरफ्तार

Next Post

मंत्रिमण्डल ने दी प्रयागराज, वाराणसी, आगरा में नगर निगम बांड के लिए मंजूरी

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

मंत्रिमण्डल ने दी प्रयागराज, वाराणसी, आगरा में नगर निगम बांड के लिए मंजूरी

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group