लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से प्रयागराज जा रही तेज रफ़्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटी हो गई। ये हादसा लखनऊ के पारा इलाके के तिकुनिया टर्निंग पर हुई है। इस हादसे के बाद बस के यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है की इस एक्सीडेंट में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो चुके है। बताया जा रहा है की इस बस में 40 यात्री सवार थे।इस एक्सीडेंट की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद यात्रियों को निकालकर उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जा रहा है की एक बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया।
दिल्ली से आनंद विहार से डबर डेकर वाल्वो बस महाकुंभ जा रही थी। सुबह करीब दस बजे पारा में तिकुनिया मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस ओवर लोड थी, हादसे में बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। बस पलटने से यात्री अंदर फंस गए थे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पारा, तालकटोरा और दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू के बाद हॉस्पिटल भिजवाया। घटना में सिमरन नाम की छह साल की बच्ची की नाक पर चोट आई है। जबकि बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
इस एक्सीडेंट को लेकर डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला कि बस को अमन नाम के ट्रेवल एजेंट ने बुक किया था। ज्यादातर यात्री महाकुंभ जा रहे थेबस की रफ्तार तेज थी। उसकी छत पर भारी सामान था। इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज जारी है।


