Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिरोजाबाद में प्राचीन मंदिरों की खुदाई व सफाई का काम सांप्रदायिक सौहार्द के बीच शुरू

admin by admin
January 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

फिरोजाबाद, जिले में पुलिस की निगरानी में दो प्राचीन मंदिरों की पहचान की गई है और वहां खुदाई का कार्य शुरू कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंदू संगठनों की अपील के बाद मुस्लिम समुदाय के समर्थन से पुलिस की निगरानी में शहर के विभिन्न हिस्सों में दो प्राचीन मंदिरों की पहचान की गई।

उनके मुताबिक, थाना रसूलपुर क्षेत्र के कश्मीरी गेट में मोहम्मदी मस्जिद के पास यह प्रक्रिया सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के समर्थन से शुरू की गई है।

रसूलपुर थाने के प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि हिंदू संगठनों के प्रार्थना पत्र पर हिंदू व मुस्लिम संगठनों के सदस्यों के बीच बैठ कराई गई और फिर सौहार्दपूर्ण माहौल में उक्त मंदिर की सफाई व खुदाई का कार्य शुरू कराया गया।

बजरंग दल के जिला प्रमुख मोहन बजरंगी ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया शिव मंदिर प्रतीत होता है, लेकिन खुदाई का कार्य पूर्ण होने पर मूर्तियों के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

वहीं, मुस्लिम संगठनों के सदस्यों ने कहा है कि खुदाई व सफाई के इस कार्य से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

क्षेत्रीय निवासी अकील अहमद ने बताया कि लगभग 60 वर्ष पहले इस इलाके में हिंदुओं के खेत हुआ करते थे तथा बाद में वे जमीन बेच कर चले गए और करीब 35 वर्ष से यह मंदिर बंद पड़ा है।

वहीं, सोमवार शाम नगर के थाना रामगढ़ क्षेत्र के चिस्ती नगर के 60 फाटा रोड पर एक और प्राचीन मंदिर मिला जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के फिरोजाबाद इकाई के अध्यक्ष राजीव शर्मा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में स्थान की सफाई का कार्य शुरू कराया जिसमें मुस्लिम संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मंदिर में खुदाई का काम चल रहा है ।

रामगढ़ थाने के प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व इस इलाके में हिंदू आबादी के बीच यह मंदिर था लेकिन क्षेत्र अब मुस्लिम बाहुल्य है। उन्होंने कहा कि यहां भी पुलिस प्रशासन की देखरेख में सफाई व खुदाई का कार्य किया जा रहा है तथा मौके पर पूरी तरह सांप्रदायिक सौहार्द कायम है।

Tags: फिरोजाबाद में प्राचीन मंदिरों की खुदाई व सफाई
Previous Post

Adityanath बोले- Sanatan Tradition आकाश से भी ऊंची है, इसकी तुलना नहीं की जा सकती

Next Post

Canada becomes part of America: ट्रंप करेंगे economic power का प्रयोग?

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर...

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी...

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group