Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विधानसभा में बोले योगी- पुराण कहता है कि श्री हरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा

admin by admin
December 16, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को संभल और बहराइच की सांप्रदायिक हिंसा पर विपक्ष को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबरनामा भी कहता है कि (संभल में) हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया और पुराण कहता है कि श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा।

प्रश्नकाल के बाद विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने संभल और बहराइच आदि में हाल में हुई हिंसा को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं अन्य सपा सदस्यों की चर्चा कराने की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपाया नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि बाबरनामा भी कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया तथा पुराण भी कहता है कि श्री हरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा।

इसके पहले सदन में संभल से सपा सदस्य इकबाल महमूद ने कहा कि एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया जाता है जिसमें संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए अनुरोध किया गया और उसी दिन दो घंटे के अंदर दल को सर्वे के लिए भेज दिया गया।

सपा सदस्य ने कहा, ‘‘सर्वे में जामा मस्जिद प्रबंधन ने पूरा सहयोग किया लेकिन जैसे ही वे लोग चले गये, जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। जिससे सपा ही नहीं, पूरा संभल इस पर आक्रोशित हो गया।

उन्होंने कहा,‘‘ (नवंबर की) 23 तारीख की रात संभल के अधिकारियों ने कहा कि 24 तारीख को दोबारा सर्वे होगा। इसके बाद लोगों ने कहा कि दोबारा सर्वे की क्या जरूरत है लेकिन वे लोग नहीं माने और लखनऊ से आदेश हो गया कि 24 को ही सर्वे कराना है।

इकबाल महमूद ने दावे से कहा कि दोबारा सर्वे कराने का आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि 23 नवंबर को कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आया और चूंकि वहां के मुसलमानों का वोट जबरन डलवा दिया गया, इसलिए यह आदेश आया ताकि कोई विरोध न हो।

सपा सदस्य ने यह भी कहा कि लोगों ने फिर दोबारा ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और भीड़ एकत्र हुई तो गोलीबारी शुरू हो गयी और पांच लोगों की मौत हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम नहीं हुआ और जबरन दफन कर दिया गया।

कांग्रेस दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि यह केवल राजनीतिक विषय नहीं है यह प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुरक्षा का विषय है। उनका कहना था कि कोई सरकार नहीं चाहती कि सांप्रदायिक दंगे हों और प्रदेश जले लेकिन अफसोस की बात है कि दो घटनाओं से आज प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है।

मोना ने कहा कि जो तथ्य हों उस पर चर्चा हो और प्रदेश की जनता जानें कि सच क्या है।

सदस्यों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआरबी डेटा के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि 2017 से अब तक राज्य में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक राज्य में 815 सांप्रदायिक दंगे हुए थे और 192 लोगों की मौत हुई। योगी का कहना था कि 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई।

योगी ने कहा, ”आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे। संभल में माननीय न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था। जय श्री राम सांप्रदायिक संबोधन नहीं है। राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘’जय श्री राम बोलने पर उत्तेजना फैलने से नीयत सभी लोग समझ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल के उपचुनाव में मुरादाबाद जिले के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र समेत नौ में सात सीट पर भाजपा गठबंधन की जीत की चर्चा करते हुए कहा कि कुंदरकी की जीत वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान है। वहां सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

उन्होंने कहा ,‘‘ वहां का पठान और शेख कह रहा है कि हमारे पूर्वज हिंदू थे, आपके पूर्वज भी हिन्दू थे। यह देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, जो वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चल रही है।”

संभल मामले पर योगी ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे को संपन्न कराते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान पहले दो दिन शांतिभंग नहीं हुई।

योगी ने दावा किया,‘‘ 23 नवंबर को जुमे की नमाज के दौरान जिस प्रकार की तकरीरें दी गई, उसके बाद माहौल खराब हुआ, उसके बाद की स्थितियां सबके सामने हैं।

नेता सदन ने कहा, ”संभल में माहौल खराब किया गया। 1947 से अनवरत दंगे हुए। 1947 में एक मौत और 1948 में छह लोग मारे गये। 1958-1962 में दंगा, 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने कहा,‘‘1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया था। अनवरत कई महीनों तक कर्फ्यू लगा। 1980-1982 में दंगा और एक-एक की मौत हुई। 1986 में चार लोग मारे गए।1990-1992 में पांच, 1996 में दो मौत हुई। लगातार यह सिलसिला चलता रहा।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ”1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई और एक भी बार निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे। घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग निर्दोष हिंदुओं के बारे में दो शब्द नहीं कहे। मुख्यमंत्री ने कहा,”संभल में बजरंग बली का जो मंदिर आज निकल रहा है। 1978 से उस मंदिर को इन लोगों ने खुलने नहीं दिया।”

संभल में 19 नवंबर को एक स्थानीय अदालत ने मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण कराए जाने का आदेश दिया। उसके बाद 24 नवंबर को मस्जिद के दूसरे सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी तथा अन्य घायल हो गए थे।

संभल जिले में 46 वर्षों तक बंद रहने के बाद पिछले सप्ताह खोले गये भस्म शंकर मंदिर के कुएं में तीन खंडित मूर्तियां मिली हैं। अधिकारियों ने सोमवार यह जानकारी दी।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने पत्रकारों से कहा कि प्राचीन मंदिर और जो कुआं हमें मिला है, उसकी खुदाई की जा रही है।

Tags: पुराण कहता है कि श्री हरि विष्णु का दसवां अवतार
Previous Post

शाहजहांपुर: हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत हत्या के चार आरोपियों पर इनाम घोषित

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्णय: DM प्राथमिक विद्यालयों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है? निरीक्षण का अधिकार नहीं, शिक्षिका का निलंबन रद्द

Related Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल
उत्तर प्रदेश

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

August 4, 2026
लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

August 4, 2026
Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्णय: DM प्राथमिक विद्यालयों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है? निरीक्षण का अधिकार नहीं, शिक्षिका का निलंबन रद्द

Recent Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group