अयोध्या, आवेदक सरियावां थाना पूराकलन्दर के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायती प्रा0 पत्र प्रस्तुत किया । वादी ने बताया कि, अज्ञात व्यक्ति फोन पर अपने आप को बैंक का अधिकारी/कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने के नाम पर मुझे झांसे मे लेकर मुझसे 73600/- रुपये का आनलाइन फ्राड किया गया है।
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम सेल अयोध्या की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ठगी की धनराशि को बैंक/नोडल अधिकारियों से सम्पर्क करके होल्ड कराया गया तथा पूर्ण धन राशि 73600/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
आवेदक द्वारा उनके रुपये वापस मिलने पर साइबर क्राइम सेल अयोध्या की टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया।
साइबर क्राइम सेल अयोध्या टीम –
1.उ0 नि0 इश्त्याक अहमद जनपद- अयोध्या।
2.का0 पंकज कुमार जनपद- अयोध्या।
3.का0 कलमदीप यादव जनपद – अयोध्या
4.का0 रवि चन्द मौर्य जनपद- अयोध्या।
5.का0 अतुल मिश्रा जनपद- अयो।ध्या


