अयोध्या, दशरथ नंदन श्री राम जनक नंदिनी मां सीता को ब्याह कर लौटे तो फूलों की वर्षा होने लगी। साथ में तीनों अन्य भाई भी थे। अयोध्या से 26 नवंबर को बड़े ही धूमधाम श्री राम बारात जनकपुर के लिए निकली थी।
6 दिसंबर को विवाह पंचमी के दिन नेपाल के जनकपुर में सभी रीत-रिवाज संपन्न करते हुए श्री राम सहित चारों भाइयों के विवाह किया।
इसके बाद माता जानकी के साथ श्री राम बारात 9 दिसंबर को विदाई लेकर 10 दिसंबर की दोपहर में अयोध्या पहुंची। मर्यादा पुरुषोत्तम सहित चारों भाइयों के साथ ही माता जानकी के स्वागत में अयोध्यावासी भाव विभोर हो उठे। सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य किया और फूलों की बौछार की।


